नई दिल्ली, जुलाई 9। टाटा मोटर्स ने अपनी पैसेंजर व्हीकल कार रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी की कारों की कीमतों में वृद्धि 0.55 प्रतिशत तय की गई है और ये बढ़ी हुई कीमत आज से सभी मॉडलों पर लागू की जाएगी। कीमतों में वृद्धि मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगी और जल्द ही इसका खुलासा किए जाने की संभावना है। टाटा मोटर्स द्वारा जारी बयान में कहा गया है कंपनी ने बढ़ी हुई इनपुट लागत के अहम हिस्से को एब्सॉर्ब करने के लिए कुछ उपाय किए हैं। हालांकि, इनपुट लागत में हुई कुल वृद्धि के प्रभाव को कम करने के लिए, यह कारें महंगी करने जा रही है। टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों के मौजूदा पोर्टफोलियो में टाटा टियागो, टाटा टिगोर, टाटा अल्ट्रोज़, टाटा नेक्सन, टाटा पंच, टाटा हैरियर और टाटा सफारी शामिल हैं। यदि आपका इरादा टाटा की कोई कार खरीदने का है तो पहले इसकी प्राइस लिस्ट चेक करें।
टाटा कारों की नयी प्राइस लिस्ट :
टाटा की सबसे सस्ती कारें :
- टाटा टियागो : शुरुआती कीमत 5.37 लाख रुपये
- टाटा पंच : शुरुआती कीमत 5.83 लाख रुपये
- टाटा टिगोर : शुरुआती कीमत 5.97 लाख रुपये
- टाटा अल्ट्रॉज : शुरुआती कीमत 6.19 लाख रुपये
टाटा की 7.55 लाख रु से सस्ती कारें :
- टाटा टियागो एनआरजी : शुरुआती कीमत 6.78 लाख रुपये
- टाटा नेक्सन : शुरुआती कीमत 7.54 लाख रुपये
टाटा की 14.50 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- टाटा टिगोर ईवी : शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपये
- टाटा नेक्सन ईवी : शुरुआती कीमत 14.79 लाख रु
टाटा की सबसे महंगी कारें :
- टाटा हैरियर : शुरुआती कीमत 14.64 लाख रुपये
- टाटा सफारी : शुरुआती कीमत 15.25 लाख रुपये
- टाटा नेक्सन ईवी मैक्स : शुरुआती कीमत 17.74 लाख रु
टाटा की आने वाली कारें :
- टाटा टियागो ईवी : अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये
- टाटा नेक्सन सीएनजी : अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये
- टाटा अल्ट्रॉज ईवी : अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये
- टाटा कर्व ईवी कंसेप्ट : अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये
- टाटा अविन्या : अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये
टाटा मोटर्स की डिटेल
टाटा समूह भारत में सबसे बड़े बिजनेस हाउसों में से एक है। टाटा मोटर्स भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग की प्रमुख कंपनियों में से एक है। भारत में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी जमशेदपुर (झारखंड), पुणे (महाराष्ट्र), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), पंतनगर (उत्तराखंड), धारवाड़ (कर्नाटक) और सानंद (गुजरात) में है। 2008 में टाटा मोटर्स ने फोर्ड से प्रसिद्ध ब्रिटिश ब्रांड जैगुआर एंड लैंड रोवर का अधिग्रहण किया था। यह कर्ज में डूबे ब्रांड को बदलने और वैश्विक लक्जरी कार निर्माता के रूप में जेएलआर को फिर से स्थापित करने में कामयाब रही। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाटा मोटर्स ने ग्राहकों को कारों पर कई तरह के बेनेफिट पेश किए हैं। इनमें कैश डिस्काउंट ऑफ़र, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल हैं। बता दें कि टाटा पंच इस डिस्काउंट वाली लिस्ट से गायब है, क्योंकि वर्तमान में ब्रांड की नवीनतम हैचबैक पर कोई लाभ नहीं दिया गया है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
