Tata Diwali Offer : टाटा मोटर्स की बिक्री में पिछले कुछ समय से काफी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीती जुलाई-सितंबर तिमाही में इसने पैसेंजर व्हीकल (पीवी) सेगमेंट में अपना बेस्ट तिमाही प्रदर्शन किया। इसने वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में 1,42,325 इकाइयों की बिक्री की, जो कि इसी वित्त वर्ष की पहली तिमाही की 1,30,125 इकाइयों के मुकाबले 12,200 इकाई अधिक रही। इस घरेलू ऑटो दिग्गज की लाइन-अप में टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज़, पंच, नेक्सॉन, हैरियर और सफारी जैसे कई दमदार और शानदार मॉडल शामिल हैं। अब फेस्टिव सीजन के दौरान कंपनी अपनी बिक्री बढ़ाने पर फोकस कर रही है। इसीलिए टाटा मोटर्स ने अक्टूबर में टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज़, हैरियर और सफारी पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की है। ये अपनी कारों पर कुल 60,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इसके दो सबसे लोकप्रिय मॉडल (पंच और नेक्सन) पर इस महीने कोई छूट नहीं दी जा रही है। आगे जानते हैं कि किस मॉडल पर कितनी छूट दी जा रही है।
टाटा सफारी
सबसे पहले बात करते हैं कि टाटा सफारी की। अक्टूबर में सफारी और टाटा हैरियर पर एक जैसे ऑफर मिल रहे हैं। सफारी के सभी वेरिएंट्स (जेट और केजेडआर के अलावा) पर 50,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं केजीआर वेरिएंट पर कुल 60,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसमें 20,000 रुपये की छूट बतौर कंज्यूमर स्कीम और 40,000 रुपये की एक्सचेंज छूट शामिल है।
टाटा हैरियर
टाटा हैरियर के सभी वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। पर इसके जेट और केजेडआर पर कोई एक्सचेंज बोनस नहीं है। पर केजेडआर वेरिएंट पर 20,000 रुपये की कंज्यूमर स्कीम का फायदा दिया जा रहा है। साथ ही 40,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके नतीजे में इस पर कुल 60,000 रुपये की छूट ली जा सकती है।
टाटा अल्ट्रोज़
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अल्ट्रोज़ के सभी वेरिएंट पर कुल 20,000 रुपये की छूट मिल रही है। पर इसमें कार का डीसीए वेरिएंट शामिल नहीं है। वहीं कार पर 10,000 रुपये की कंज्यूमर स्कीम का फायदा दिया जा रहा है। साथ ही आप 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट ले सकते हैं।
टाटा टियागो
टियागो की बात करें तो इसके पेट्रोल के एक्सटी, एक्सटीओ और एक्सटी रिदम वेरिएंट पर 20,000 रुपये की कंज्यूमर स्कीम का फायदा दिया जा रहा है। वहीं कार पर एक्सचेंज छूट 10,000 रुपये की है। यानी आप कुल 30,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। बाकी वेरिएंट्स (एक्सटी, एक्सटीओ, एक्सटी रिदम और एएमटी को छोड़कर) पर 15,000 रुपये की कंज्यूमर स्कीम और 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। यानी कुल 25,000 रुपये की छूट।
टियागो सीएनजी और टिगोर
बात करें टियागो के सीएनजी मॉडल की तो इसके सभी वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये की कंज्यूमर स्कीम और 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट पेश किया जा रहा है। टाटा टिगोर के पेट्रोल के सभी वेरिएंट पर कुल 30,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसमें टिगोर सीएनजी पर कुल छूट 10,000 रुपये अधिक है। ये 40,000 रुपये है। इसमें 25,000 रुपये की कंज्यूमर स्कीम और 15,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
