नई दिल्ली, सितंबर 07। टाटा मोटर्स हर महीने अपनी कारों पर नये-नये ऑफर लेकर आती रहती है। सितंबर के दौरान भी टाटा अपनी कई कारों पर तरह-तरह के बेनेफिट दे रही है। इन कारों में हैरियर, सफारी, टिगोर और टियागो शामिल हैं। कंपनी इन कारों पर विभिन्न लाभ और ऑफर्स की पेशकश कर रही है। साथ ही पहली बार टाटा मोटर्स इस महीने टाटा टिगोर सीएनजी पर भी डिस्काउंट दे रही है। आइए जानते हैं कि टाटा मोटर्स इस महीने किन कारों पर कितने ऑफर्स और छूट दे रही है।
टाटा हैरियर पर ऑफर
इस महीने टाटा हैरियर पर एक्सचेंज बोनस के रूप में कुल 40,000 रुपये की छूट दी जा रही है। जबकि कार पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट के रूप में अतिरिक्त 5,000 रुपये की छूट की पेशकश की जा रही है। यह छूट हैरियर एसयूवी के सभी वैरिएंट पर वैलिड है, जो एक स्टैंडर्ड 2.0-लीटर डीजल इंजन द्वारा संचालित है जो मैनुअल या ऑटोमैटेड गियरबॉक्स के साथ 168 बीएचपी जनरेट करती है।
सितंबर में टाटा सफारी ऑफर
टाटा सफारी पर एक्सचेंज बोनस के रूप में 40,000 रुपये का बेनेफिट दिया जा रहा है, जबकि कार निर्माता इस कार पर कोई कॉर्पोरेट छूट नहीं दे रही है। साथ ही हैरियर की तरह ही टाटा सफारी के सभी वेरिएंट्स पर बेनेफिट का फायदा दिया जा रहा है।
टाटा टिगोर सीएनजी
टाटा मोटर्स पहली बार टाटा टिगोर सीएनजी पर बेनिफिट दे रही है। टाटा टिगोर सीएनजी पर 15,000 रुपये की नकद छूट के अलावा 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस पेश किया जा रहा है। यानी कुल मिलाकर 25,000 रुपये की बचत। टिगोर सीएनजी में 1.2-लीटर का इंजन है जो 69 बीएचपी और 95 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, जिसे मैन्युअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बता दें कि टाटा टिगोर के सभी वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का लाभ मिल रहा है जिसमें 10,000 रुपये की नकद छूट और एक्सचेंज बोनस के रूप में 10,000 रुपये का ऑफर शामिल है। टाटा टिगोर पेट्रोल का इंजन सीएनजी वेरिएंट के समान ही 1.2-लीटर का है लेकिन 84 बीएचपी और 113 एनएम टॉर्क डेवलप करता है।
टाटा टियागो
टाटा टियागो हैचबैक पर 10,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। साथ ही 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी इस कार पर दिया जा रहा है। इससे कुल लाभ 20,000 रुपये हो जाता है। कुछ डीलरशिप हैचबैक पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही हैं। गौरतलब है कि टिगोर के उलट टियागो के सीएनजी वेरिएंट पर कोई छूट नहीं मिल रही है।
टाटा के बिक्री आंकड़े
टाटा मोटर्स ने अगस्त 2022 के महीने में 47,166 इकाइयों की कुल घरेलू बिक्री दर्ज की। इससे भारत में इसकी सालाना आधार पर बिक्री 68 प्रतिशत बड़ी। नेक्सन और पंच की संयुक्त बिक्री पिछले महीने 27,000 से अधिक इकाइयों की रही। कुल मिलाकर इसकी कमर्शियल वाहनों सहित कुल घरेलू बिक्री 41 फीसदी बढ़कर 76,479 इकाई हो गई। निर्यात सहित कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री 6% बढ़ कर 31,492 इकाई हो गई। मारुति की कुल बिक्री की बात करें अगस्त 2021 के मुकाबले अगस्त 2022 में 26.37 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसने पिछले महीने 1,65,173 इकाइयों की बिक्री की। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में कुल 1,30,699 इकाइयां बेची थीं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
