Viral News TCS Employee: "मुझे अपनी कहानी बताने दीजिए, हालांकि यह अनोखी नहीं है। मेरे जैसे कई लोग हैं। मुझे पता चला कि मेरी पत्नी किसी दूसरे आदमी के साथ संबंध में थी। लेकिन मैं क्या कर सकता हूं? अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता..।" ये बोल टीसीएस के एक कर्मचारी के हैं।
हाल ही में इस कर्मचारी का मृत शरीर उनके घर पर मिला। उन्होंने सुसाइड से पहले एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसे देखकर आपकी भी आंखे नम हो सकती हैं। उन्होंने अपनी वीडियो में पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अपनी पत्नी को बताया कारण
इस व्यक्ति की शादी को सिर्फ एक साल हुआ था। उन्होंने अपनी पत्नी के लगातार उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली। उनका शव उनके घर में लटका हुआ पाया गया, और इसके तुरंत बाद अधिकारियों को सूचित किया गया। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार वह टीसीएस में सीनियर प्रोसेस एसोसिएट थे। उन्होंने पहले अन्य संगठनों में टैलेंट एक्विजिशन स्पेशलिस्ट के रूप में काम किया था। वह डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ के पूर्व छात्र थे।
इस पूरे मामले के बाद सदर पुलिस ने गुरुवार रात को व्हाट्सएप के जरिए शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया। फिलहाल, उनकी मौत के दौरान परिस्थितियों और उनके परिवार द्वारा किए गए दावों की पुष्टि करने के लिए औपचारिक जांच को पुलिस ने शुरु कर दिया है।
वीडियो में कही ये बात
सुसाइड करने से पहले उन्होंने अपने फोन पर करीब सात मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो में वह रोते हुए नजर आ रहे थे और समाज से पुरुषों के संघर्षों को लोगों को समझने के लिए कह रहे थे। उन्होंने अपनी वीडियो में बार-बार ये जिक्र किया कि पुरुषों के बारे में सोचे और बात करें। उन्होंने इस वीडियो में अपने सुसाइड के निर्णय के लिए अपने माता-पिता से माफी भी मांगी।
लॉ एनफोर्समेंट के अधिकारियों से पुरुषों की दुर्दशा पर विचार करने की अपील भी उन्होंने अपने वीडिया में की। उन्होंने कहा, "यह मैसेज पुलिस, कानूनी व्यवस्था के लिए है। पुरुषों को भी सुरक्षा की आवश्यकता है। अगर चीजें इसी तरह चलती रहीं, तो एक समय ऐसा आएगा जब पुरुष नहीं बचेंगे, जब दोष लेने वाला कोई नहीं बचेगा। मुझे अपनी कहानी बताने दीजिए, हालांकि यह अनोखी नहीं है। मेरे जैसे कई लोग हैं।
मुझे पता चला कि मेरी पत्नी किसी दूसरे आदमी के साथ संबंध में थी। लेकिन मैं क्या कर सकता हूं? अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।" अपनी पीड़ा के बावजूद, उन्होंने घर लौटने की इच्छा व्यक्त की, फिर भी उनकी अंतिम मांग स्पष्ट थी, "अभी भी, मैं यह पूछता हूं- कृपया पुरुषों के बारे में सोचें। कोई, कहीं, कृपया पुरुषों के लिए आवाज़ उठाए। वे अविश्वसनीय रूप से अकेले हैं।"
इसके बाद उन्होंने कहा, "पिताजी, मुझे खेद है। मां, मुझे खेद है। लेकिन यह समझिए- एक बार मैं चला जाऊंगा, तो सब ठीक हो जाएगा। मेरी मृत्यु के बाद सब ठीक हो जाएगा। मुझे जाने दो...।"
इस वीडियो के वायरल होने पर कई लोगों के रिएक्शन भी सामने आए हैं। कई लोगों ने उनके जीवन में चल रही परेशानियों को आज के समय में एक अहम समस्या बताया है। वहीं, कुछ लोगों ने पुरुषों की परेशानियों को भी इससे रिलेट करके कमेंट किए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications