Tata Coffee With TCPL News: आने वाली 1 जनवरी 2024 को टाटा कॉफी का विलय हो जाएगा। इसके मर्जर को टीसीपीएल की बोर्ड कमेटी और टीबीएफएल के निदेशक मंडल द्वारा स्वीकृति दे गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक टाटा कॉफी लिमिटेड का टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट और टीसीपीएल बेवरेजेस एंड फूड के साथ मर्जर किया जाना है। इसको लेकर एनसीएलटी की तरफ से पहले ही हरी झंडी दी जा चुकी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मर्जर के अंतर्गत टाटा कॉफी के बागान बिजनेस को टीसीपीएल बेवरेजेस एंड फूड्स में विलय कर दिया जाएगा। वहीं फूड्स और बाकी का बिजनेस टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट के साथ मर्ज हो जाएगा।

टाटा कॉफी का मूल कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) के साथ प्रस्तावित विलय 1 जनवरी से लागू होगा। इस बात को टाटा कॉफी लिमिटेड की तरफ से एक्सचेंज फीलिंग में बताया गया है। मर्जर प्रक्रिया पूरी होने के बाद टाटा कॉफी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। इसके बाद जो भी टाटा कॉफी लिमिटेड के शेयर धारक थे, उन्हें 15 जनवरी 2024 को टीसीपीएल के शेयर आवंटित किए जाएंगे।
टाटा कॉफी के सभी व्यवसायों का टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ विलय, कंपनी की तालमेल और दक्षता को पूरी तरह इस्तेमाल करने की योजना के अनुरूप एक पुनर्गठन योजना के हिस्से के रूप में प्रस्तावित किया गया था।
आपको बताते चलें की मर्जर प्रक्रिया पूरी होने के बाद टाटा कॉफी के सभी डायरेक्टर और मैनेजर स्टाफ का ऑफिस बिना किसी कार्यवाही के खाली कर दिया जाएगा
जिन लोगों ने टाटा कॉफी लिमिटेड के शेयर्स खरीदे थे अभी भी एक सवाल पैदा हो रहा है कि अब उनके शेयर का क्या होगा और उन्हें शेयर किस हिसाब से मिलेंगे। तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की मर्जर प्रक्रिया के बाद टाटा कॉफी के मौजूदा शेयरधारकों को 55 शेयर पर टीसीपीएल के 14 इक्विटी शेयर आवंटित किए जाएंगे। मर्जर के बाद टाटा कॉफी के मौजूदा शेयर होल्डर्स को रिकॉर्ड डेट तक होल्ड किए गए हर 10 शेयर पर टीसीपीएल के 3 शेयर दिए जाने की बात कही जा रही है।
आपको बताते चलें कि इसके अलावा भी टाटा कंज्यूमर्स प्रोडक्ट लिमिटेड के अंदर आने वाली 3 सब्सिडियरी के मर्जर की योजना भी बनाई जा रहा है। बताते चलें कि अगर यह मर्जर होता है, तो इन 3 कंपनियों का अस्तित्व भी खत्म हो जाएगा। टीसीपीएल की तरफ से इस मर्जर पर भी बयान जारी किया गया है। अपने बयान में टीसीपीएल ने कहा है कि इंफ्रास्ट्रक्चर के और भी ज्यादा बेहतर इस्तेमाल के लिए इन कंपनियों का मर्जर किया जा रहा है। वही कंपनी ने इस मर्जर से शेयर होल्डर और कर्मचारियों को फायदा होने की बात भी कही है।
अगर बात की जाए टाटा कॉफी लिमिटेड के शेयर प्राइस की तो आज यह 4.71 प्रतिशत के रिटर्न के साथ जो 321.25 के स्तर पर 3:08 मिनट तक कारोबार कर रहा था। मर्जर की खबर के बाद इस कंपनी के शेयर्स ने आज यानी 29 दिसंबर 2023 को जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है और अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर के आसपास लगातार बना हुआ है। टाटा कॉफी लिमिटेड के शेयर के 52 महीने के उच्च स्तर की बात की जाए तो, यह 322.45 रुपए रहा है। वहीं इसका निचला स्तर 198.85 रुपए रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications