Tata changed the logo of Air India: टाटा समूह ने अपनी एयरलाइंस एयर इंडिया का नया लोगों जारी किया है। टाटा ने अपने इस नए लोगों में एयर इंडिया के लोगों का लाल, सफेद और बैंगनी रंग को बरकरार रखा। नए लोगो का नाम 'द विस्टा' रख गया है।
एयरलाइन ने अपने नए टेल डिजाइन और थीम सांग को भी लांच किया है। यह लांचिंग एक समारोह के दौरान की गई। इस दौरान टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा कि नया लोगो असीम संभावनाओं और आत्मविश्वास को दर्शाता है।

एयर इंडिया ने गुरुवार की शाम एक लाइव इवेंट में अपने नए लोगो को लांच किया है। एयर इंडिया का नया लोगो एयरलाइन की नई पहचान और रीब्रांडिंग का हिस्सा है।
नए लोगो की लॉन्चिंग के दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि एयर इंडिया टाटा ग्रुप के लिए एक व्यवसाय नहीं, पैशन है। अब यह पैशन एक राष्ट्रीय मिशन हो गया है। टाटा संस के चेयरमैन ने कहा कि एयर इंडिया को विश्व स्तरीय विमानन कंपनी बनाने के सफर की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि नया लोगो विस्टा ऐतिहासिक रूप से असीम संभावनाओं, प्रगति और आत्मविश्वास को दर्शाता है।


Click it and Unblock the Notifications