नई दिल्ली, जनवरी 8। जनवरी महीने के लिए टाटा डीलरशिप हैरियर और सफारी एसयूवी, टिगोर कॉम्पैक्ट सेडान, टियागो और अल्ट्रोज़ हैचबैक और नेक्सॉन कॉम्पैक्ट एसयूवी सहित कई मॉडलों पर बड़ी छूट और बेनेफिट दे रहे हैं। अगर आप इस महीने टाटा की कोई कार खरीदना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि किस कार मॉडल आप कितनी बचत कर सकते हैं। पर ध्यान रहे कि इन ऑफर्स का फायदा आप सिर्फ 31 जनवरी तक ही ले सकते हैं।
टाटा हैरियर
टाटा हैरियर में 170 एचपी, 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन है, जो 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। टाटा की इस 5 सीट वाली मिडसाइज़ एसयूवी अपने विशाल और आरामदायक केबिन के लिए जानी जाती है। जनवी 2021 में 2021 हैरियर को 60,000 रुपये तक की नकद छूट और एक्सचेंज बोनस के साथ खरीदा जा सकता है, जबकि 2022 हैरियर 40,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा, इस कार पर 25,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है।
टाटा सफारी
टाटा सफारी, हैरियर की तरह, मैनुअल और स्वचालित गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आती है। इसमें 170 एचपी, 2.0-लीटर डीजल इंजन है। आप 2021 सफारी के सभी वेरिएंट पर एक्सचेंज बोनस और नकद छूट के रूप में 60,000 रुपये तक का फायदा ले सकते हैं। 2022 मॉडल वर्ष के लिए, आपको 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।
टाटा टिगोर
टाटा टिगोर एक विशाल और स्टाइलिश कॉम्पैक्ट सेडान है। इसमें 86 एचपी, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ लिया जा सकता है। इस कार के 2021 और 2022 मॉडल पर क्रमश: 25,000 रुपये और 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस मिल जाएगा। साथ ही, कार पर 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है।
टाटा टियागो
टाटा टियागो हैचबैक मैकेनिकली टिगोर सेडान के समान है। 2021 मॉडल ईयर टियागो को 25,000 रुपये के बेनेफिट के साथ पेश किया जा रहा है, जबकि 2022 मॉडल पर 20,000 रुपये के बेनेफिट मिल रहे हैं। इस महीने टियागो पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है।
टाटा नेक्सन
टाटा नेक्सन 110 एचपी, 1.5-लीटर टर्बो-डीजल और 120 एचपी, 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के दो विकल्पों में आती है। दोनों में मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। ग्राहक इस महीने 2021 नेक्सन डीजल पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, नेक्सन पेट्रोल पर 5,000 रुपये और नेक्सन डीजल पर 10,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी है।
टाटा अल्ट्रोज़
टाटा अल्ट्रोज़ के डीजल वेरिएंट पर जनवरी 2022 में 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट पर 7,500 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट मिल जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2021 में कुल यात्री वाहनों की बिक्री में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। इसने पिछले महीने 35,299 इकाइयों की बिक्री की। कंपनी ने एक साल पहले इसी महीने में कुल 23,545 इकाइयों की बिक्री की थी। दिसंबर 2021 को समाप्त तीसरी तिमाही में, कंपनी ने कहा कि उसकी कुल यात्री वाहन बिक्री 99,002 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में 68,806 इकाइयों की बिक्री हुई थी। यानी उससे 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
