नई दिल्ली, फरवरी 10। बता दें कि टाटा मोटर्स ने इस साल जनवरी में 40,777 कारें बेचीं। ये इसकी अब तक किसी भी एक महीने में उच्चतम बिक्री है। कंपनी ने इस साल में 50,000 का आंकड़ा पार करने का भरोसा भी जताया है। टाटा ने जनवरी 2022 में 28,108 एसयूवी बेचीं, जो अब तक एक महीने में सबसे अधिक है। इसने 2,892 इकाइयों की ईवी की बिक्री की। वहीं नए लॉन्च किए गए सीएनजी मॉडल की एक महीने में 3,000 यूनिट बिकीं। इसके बाद अब कंपनी ने फरवरी में अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की है। आइए जानते हैं कि इसकी कौन सी कार पर आप कितनी बचत कर सकते हैं।
टाटा टियागो
टाटा टियागो मिड हैचबैक सेगमेंट में एकमात्र 4 स्टार सेफ्टी रेटेड कार है। इस पर फरवरी 2022 में 28,000 रुपये के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इनमें 10,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (एमवाई 2022) / 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (एमवाई 2021), 2500 रुपये से 3000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। टियागो एनआरजी और टियागो सीएनजी पर कोई कंज्यूमर ऑफर और कोई एक्सचेंज बोनस नहीं है। सेफ्टी केयर, फ्यूचरिस्टिक स्टाइलिंग के लिए टियागो एक अच्छा विकल्प है। बताते चलें कि यहां एमवाई का मतलब है मॉडल ईयर।
टाटा टिगोर
टाटा टिगोर भी एक 4 स्टार सेफ्टी रेटेड कार है। इस पर फरवरी 2022 में 28,000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर पेश किए जा रहे हैं। इनमें 10,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (एमवाई 2022) / 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (एमवाई 2021) और कार पर 2500 रुपये से 3000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है। नई टिगोर ईवी पर कोई छूट नहीं है।
टाटा अल्ट्रोज और नेक्सन
टाटा मोटर्स की ये 5 स्टार सेफ्टी रेटेड कार है। अल्ट्रोज़ पर केवल 10000 रु की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। वहीं नेक्सन के पेट्रोल वेरिएंट पर 3000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और नेक्सन डीजल (एमवाई 2022) पर 5000 रु पर कॉर्पोरेट छूट और एमवाई 2021 पर 5000 रु के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी है। इसके डार्क एडिशन पर कोई छूट नहीं है।
टाटा हैरियर
टाटा हैरियर को फरवरी 2022 में 65,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इसमें 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (डार्क) / 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (अन्य वेरिएंट) - एमवाई 2022 के लिए शामिल है। वहीं एमवाई 2021 पर अतिरिक्त 20000 रु के अतिरिक्त बेनेफिट भी हैं। ये कॉर्पोरेट छूट है। टाटा हैरियर भारतीय बाजार में टाटा द्वारा पेश की जाने वाली एक मध्यम आकार की एसयूवी है।
टाटा सफारी
टाटा सफारी पर भी फरवरी 2022 में 65,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसमें 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस - एमवाई 2022 पर मिलेगा। मगर गोल्ड एडिशन पर जीरो बोनस मिलेगा। वहीं एमवाई 2021 पर 20,000 रुपये की नकद छूट और 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जाएगा। इसके अलावा कार पर अतिरिक्त 5000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। टाटा सफारी ऑटोमेकर की एक प्रमुख एसयूवी है। सफारी, हैरियर की तरह, केवल डीजल वेरिएंट वाली कार है, जिसमें खरीदारों के पास मैन्युअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के बीच चयन करने का विकल्प होता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
