
Tata Upcoming Cars : टाटा मोटर्स भारत में दमदार कारें बनाती है। साथ ही यह एसयूवी भी बहुत मजबूत बनाती है। पिछले कुछ समय में कंपनी ने काफी तरक्की हासिल की है। अब यह इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। कंपनी की कारें, जिनमें इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं, पहले के मुकाबले ज्यादा बिक रही हैं। टाटा के पोर्टफोलियो में कई दमदार कारें हैं। 2023 शुरू होने वाला है और टाटा अगले साल भी कई नयी कारें पेश करने जा रही है। इनमें 2 इलेक्ट्रिक कारें भी होंगी। आगे जानिए इन पांचों की कारों की लिस्ट।
टाटा पंच ईवी
टाटा पंच टाटा की एंट्री लेवल एसयूवी है। टाटा की बाकी कारों की तरह पंच भी मस्कुलर लुक्स और बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है और खरीदार इसे काफी पसंद करते हैं। इस एसयूवी को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग दी गयी थी। यह इस सेगमेंट में सबसे सेफ कारों में शामिल है। नेक्सन ईवी, टियागो ईवी और टिगोर ईवी की तरह अब टाटा पंच का भी इलेक्ट्रिक वेरिएंट अगले साल बाजार में आएगा। इसकी रेंज 300 किमी से अधिक की हो सकती है।
टाटा हैरियर फेसलिफ्ट
टाटा हैरियर भी एक एसयूवी है और अपने सेगमेंट की लोकप्रिय कारों में से एक है। इस कार के डिजाइन में बीते 3 सालों में कोई बड़ा अपडेट नहीं किया गया है। फिर भी यह तीन साल से बाजार में टिकी हुई है। पर 2023 में इसके मिड-लाइफ फेसलिफ्ट को लॉन्च किया जा सकता है। इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग चल रही है। अनुमान है कि नया वर्जन एडीएएस जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है।
टाटा हैरियर ईवी
टाटा हैरियर ईवी भी अगले साल आ सकती है। इस कार के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम जारी है। टाटा इस चीज पर फोकस कर रही है कि कारों में इलेक्ट्रिक सेगमेंट का फ्यूचर मजबूत है। इसीलिए कंपनी ईवी सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में अगले साल हैरियर का ईवी वर्जन भी आ सकता है।
टाटा सफारी फेसलिफ्ट
हैरियर की ही तरह टाटा सफारी का फेसलिफ्ट वर्जन अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। नये मॉडल में एडीएएस, बड़ी टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम और कनेक्टेड कार फीचर्स पेश किए जा सकते हैं। साथ ही कॉस्मेटिक बाहरी बदलाव भी किए जा सकते हैं। इस कार के नये वर्जन में 2.0 लीटर डीजल इंजन का बरकरार रह सकता है। इसका मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प पेश किया जाएगा।
टाटा ब्लैकबर्ड एसयूवी
टाटा ब्लैकबर्ड एसयूवी भी अगले साल आ सकती है। इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि ये कार अगले साल बाजार में आएगी। टाटा ब्लैकबर्ड एक मिड-साइज़ एसयूवी हो सकती है। इसे कार को हैरियर के नीचे रखा जा सकता है। पर ये कार कई मॉडलों को टक्कर देगी। इनमें हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, एमडी एस्टर, वॉक्सवैगन ताइगुन और स्कोडा कुशाक शामिल हैं। ये भी उम्मीद है कि आपको आने वाले समय में ब्लैकबर्ड का इलेक्ट्रिक वर्जन भी देखने को मिल सकता है। पर फिलहाल इसके लि इंतजार करना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications