
Discount on Tata Car : टाटा मोटर्स की लोकप्रिय कारें भारत में बहुत अधिक पसंद की जाती है। इनमें हैरियर, सफारी, टियागो, टिगोर और अल्ट्रॉज शामिल हैं। इन कारों पर इस महीने भारी छूट मिल रही है। आपको इस महीने टाटा की कारों पर 65,000 रुपये तक की बड़ी छूट मिल जाएगी। इस महीने टाटा टियागो और टिगोर के सीएनजी वेरिएंट पर भी छूट दे रही है। आइए जानते हैं कि टाटा की किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
टाटा हैरियर
टाटा हैरियर पर दिसंबर 2022 में 65,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। ये कार 65000 रु तक के बेनेफिट के साथ उपलब्ध है। ये कार एक बड़े इंटीरियर के पंसद की जाती है। ये कार क्राइओटेक 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन पर चलती है।
टाटा सफारी
टाटा सफारी पर भी 65,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ आता है। इस एसयूवी की ताकत इसकी प्रभावशाली रोड प्रेजेंस, परफॉर्मेंस और हैंडलिंग बैलेंस हैं। इसके सभी वेरिएंट्स पर 65,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। टाटा सफारी 2.0-लीटर डीजल इंजन से लैस है, जो 170 एचपी की अधिकतम पावर जनरेट करता है।
टाटा टियागो
टाटा टियागो पर इस महीने 40,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। ग्राहक टाटा टियागो हैचबैक के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि टियागो में 1.2-लीटर पेट्रोल है, जो 86 एचपी की पावर जनरेट करता है और इसे पाँच-स्पीड मैनुअल या पाँच-स्पीड एएमटी विकल्पों के साथ जोड़ा गया है। सीएनजी मोड में, टियागो 70 एचपी पावर जनरेट करती है और इसे भी पांच स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है।
टाटा टिगोर
टाटा टिगोर इस समय 35,000 रुपये तक के बेनेफिट के साथ मिल रही है। टाटा टिगोर के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर आप 35,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। टियोग टियागो वाले पावरट्रेन से ही लैस है।
टाटा अल्ट्रोज़
टाटा अल्ट्रोज़ पर आप दिसंबर 2022 में 35,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। टाटा मोटर्स की प्रीमियम हैचबैक, अल्ट्रोज़ के डीजल वेरिएंट पर 35,000 रुपये के लाभ दिए जा रहे हैं। इसके पेट्रोल एमटी वेरिएंट पर कुल 20,000 रुपये की छूट मिल रही है। जबकि कार के नए पेश किए गए पेट्रोल एटी वेरिएंट को आप 30,000 रुपये के बेनेफिट के साथ खरीद सकते हैं।
टाटा की नवंबर सेल्स
भारत की प्रमुख यात्री वाहन निर्माताओं में से एक है टाटा मोटर्स। इसने नवंबर 2022 के लिए अपने बिक्री के आंकड़े 1 दिसंबर को जारी कर दिए गए थे। मुंबई स्थित कार निर्माता ने नवंबर में 46,037 यात्री वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल इसी महीने में बेची गई 29,778 इकाइयों की तुलना में 55 प्रतिशत अधिक है। निर्यात देखें तो कंपनी ने नवंबर 2021 में बेची गई 169 इकाइयों की तुलना में 388 इकाइयों का निर्यात किया। बता दें कि टाटा मोटर्स अगले महीने से यात्री वाहनों की कीमतों में वृद्धि करने की सोच रही है ताकि अप्रैल से शुरू होने वाले सख्त उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप अपनी मॉडल रेंज को तैयार किया जा सके।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
