Tata Group IPO: नए साल की शुरुआत होने में चंद दिन और रह गए हैं. नए साल में लॉन्च होने वाले आईपीओ की भी चर्चा हो रही. इस कड़ी में टाटा ग्रुप ने टाटा टेक केे आईपीओ के बाद एक और इश्यू लॉन्च की योजना पर काम कर रहा है. ग्रुप अपनी फाइनेंशियल सर्विस ब्रांच टाटा कैपिटल के आईपीओ के लिए कमर कस रहा है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक अगले आईपीओ लॉन्च हो सकता है, जिसके लिए एडवाइजर्स की खोज हो रही.
टाटा कैपिटल आईपीओ पर काम शुरु
टाटा कैपिटल, एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है. रिपोर्ट के मुताबिक आईपीओ का साइज 15,000 करोड़ रुपए से बड़ा होने का अनुमान है. हालांकि, इस पर अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. मनीकंट्रोल के मुताबिक आरबीआई के नियमों का पालन करने के लिए टाटा कैपिटल के प्रस्तावित आईपीओ पर काम शुरू हो गया है.
2023 में आया था टाटा टेक का आईपीओ
टाटा ग्रुप का आखिरी आईपीओ नवंबर 2023 में खुला था, जिसमें टाटा टेक्नोलॉजीज को निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया. यह पब्लिक इश्यू 69.43 गुना ज्यादा सब्सक्राइब किया गया. वहीं, इसके शेयर 30 नवंबर को 140 प्रतिशत प्रीमियम के साथ मार्केट में एंट्री ली. यह टाटा ग्रुप का 19 साल में पहला आईपीओ था.

टाटा कैपिटल की फाइनेंशियल कंडीशन
क्रिसिल रेटिंग्स की सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च, 2024 तक टाटा कैपिटल लिमिटेड की असेट अंडर मैनेजमेंट यानी एयूएम 158,479 करोड़ रुपए थी. यह आंकड़ा 31 मार्च, 2023 को 119,950 करोड़ रुपए और 31 मार्च, 2022 को 94,349 करोड़ रुपए था. 31 मार्च, 2024 को टाटा कैपिटल लिमिटेड में टाटा संस के पास सीधे 92.83 प्रतिशत इक्विटी शेयर थे.
टाटा संस का कंपनी में निवेश
टाटा संस ने पिछले 5 फाइनेंशियल ईयर में टाटा कैपिटल में 6,097 करोड़ रुपए का निवेश किया है. इन निवेशों में FY2018-19 में 2,500 करोड़ रुपए और FY2019-20 में 1,000 करोड़ रुपए शामिल हैं. इसके अलावा FY2022-23 में 594 करोड़ रुपए और FY2023-24 के दौरान 2,003 करोड़ रुपए का निवेश किया गया.
आईपीओ के लिए एडवाइजर्स
सिरिल अमरचंद मंगलदास और कोटक महिंद्रा कैपिटल को आईपीओ प्रोसेस के लिए एडवाइजर नियुक्त किया गया है. एक अन्य सोर्स के मुताबिक जल्द ही एक्स्ट्रा इनवेस्टमेंट बैंकों को शामिल करने के लिए चर्चा शुरू हो जाएगी. बता दें क आईपीओ में ऑफर फॉर सेल और फ्रेश इश्यू दोनों शामिल होंगे.
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications