Tata Capital IPO Updates: टाटा कैपिटल 2 बिलियन डॉलर के आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) को प्रारंभिक दस्तावेज जमा करने की तैयारी कर रही है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक यह टाटा मोटर्स फाइनेंस के साथ मर्जर के संबंध में NCLT से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद होगा. सूत्रों के मुताबिक टाटा ग्रुप कंपनी का वैल्युएशंस 11 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है. बता दें कि NCLT का अंतिम आदेश फाइनेंशियल ईयर 2025 के अंत तक आने की उम्मीद है.
2.3 करोड़ फ्रेश शेयर जारी होंगे
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने टाटा कैपिटल (Tata Capital) को एक अपर-लेयर नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) के रूप में वर्गीकृत किया है. फर्म को अपने IPO के लिए बोर्ड की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है. स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी के मुताबिक इस ऑफरिंग में नए इश्यू के जरिए 2.3 करोड़ इक्विटी शेयर और चुनिंदा मौजूदा शेयरधारकों की ओर से ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस शामिल होगा.
IPO के अलावा राइट इश्यू की योजना
आईपीओ के अलावा टाटा कैपिटल पब्लिक होने से पहले अपनी फाइनेंशियल कंडीशन को मजबूत करने के लिए राइट्स इश्यू की योजना बना रही है. अगर यह सफल रहा, तो यह भारत के फाइनेंशियल सेक्टर में सबसे बड़े आईपीओ में से एक होगा. यह नवंबर 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज की लिस्टिंग के बाद टाटा ग्रुप का दूसरा हालिया मार्केट लिस्टिंग भी है.
दरअसल, टाटा कैपिटल का यह कदम आरबीआई की अपर-लेयर की एनबीएफसी के लिए लिस्टिंग आवश्यकताओं के अनुरूप है, जिन्हें अपने पदनाम के तीन साल के भीतर स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होना चाहिए. टाटा कैपिटल को सितंबर 2022 में इस तरह नामित किया गया था.

IPO के लिए एडवाइजर नियुक्त
सिरिल अमरचंद मंगलदास और कोटक महिंद्रा कैपिटल को IPO प्रोसेस के लिए एडवाइजर के रूप में नियुक्त किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीएलटी की ओर से मर्जर को मंजूरी दिए जाने के बाद ही सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया जाएगा.
जून 2024 में टाटा कैपिटल, टाटा मोटर्स फाइनेंस और टाटा मोटर्स के बोर्ड ने NCLT योजना के जरिए टाटा मोटर्स फाइनेंस को टाटा कैपिटल के साथ विलय करने को मंजूरी दे दी. इस मर्जर के हिस्से के रूप में टाटा कैपिटल टाटा मोटर्स फाइनेंस के शेयरधारकों को इक्विटी शेयर जारी करेगा, जिसके परिणामस्वरूप टाटा मोटर्स के पास मर्ज की गई यूनिट में 4.7% हिस्सेदारी होगी. टाटा संस के पास टाटा कैपिटल में 92.83% की अहम हिस्सेदारी है.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications