Tata Capital IPO: शेयर मार्केट में दिवाली धमाका! 6 अक्टूबर से खुलेगा इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ

Tata Capital IPO Date: टाटा समूह की एक नॉन-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFCs) टाटा कैपिटल अगले महीने अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने के लिए तैयार है। टाटा कैपिटल लिमिटेड ने बाजार नियामक सेबी और एक्सचेंजों को दाखिल रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

Tata Capital IPO Date

टाटा कैपिटल का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO), जो इस साल के सबसे प्रतीक्षित IPO में से एक है। टाटा संस, जिसके पास वर्तमान में टाटा कैपिटल में 88.6% हिस्सेदारी है, लगभग 23 करोड़ शेयर बेचेगी।

टाटा कैपिटल आईपीओ डेट

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, टाटा कैपिटल ने बताया कि वह सोमवार, 6 अक्टूबर को सार्वजनिक सदस्यता के लिए अपना IPO खोलेगा और तीन दिवसीय बोली बुधवार, 8 अक्टूबर, 2025 को बंद होगी। एंकर निवेशक बोली शुक्रवार, 3 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। फिलहाल IPO के लिए प्राइस बैंड नहीं तय किया गया है।

टाटा कैपिटल ने फाइलिंग में कहा कि कृपया ध्यान दें कि बोली/प्रस्ताव सोमवार, 6 अक्टूबर, 2025 को खुलेगा और बुधवार, 8 अक्टूबर, 2025 को बंद होगा। एंकर निवेशक बोली की तिथि शुक्रवार, 3 अक्टूबर, 2025 होगी।

Tata Capital IPO डिटेल्स

इस प्रस्ताव में 10 रुपये प्रति शेयर अंकित मूल्य के 21 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया इश्यू शामिल है। इस प्रस्ताव में 265,824,280 इक्विटी शेयरों का OFS (बिक्री के लिए प्रस्ताव) भी शामिल है। इस प्रस्ताव में 10 रुपये प्रति शेयर अंकित मूल्य ("इक्विटी शेयर") के 210,000,000 इक्विटी शेयरों का नया इश्यू और कंपनी के कुछ विक्रय शेयरधारकों द्वारा 265,824,280 इक्विटी शेयरों का बिक्री के लिए प्रस्ताव शामिल है।

कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1,516 शाखाएं शामिल हैं। साथ ही एक मजबूत साझेदार इकोसिस्टम और एक मजबूत डिजिटल मौजूदगी भी है।

Tata Capital IPO का GMP

प्राइस बैंड तय हो जाने के बाद ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) भी पता चल जाएगा।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+