नई दिल्ली, मई 11। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई इंडिया के बाद अब टाटा मोटर्स ने अपनी कारों पर धमाकेदार डिस्काउंट का ऐलान किया है। टाटा मोटर्स ने मई महीने के लिए अपनी कारों पर अधिकतम 65,000 रुपये तक के डिस्काउंट की घोषणा की है। ऑटोमोबाइल प्रमुख मई महीने में अपनी टिगोर, नेक्न, टियागो और हैरियर सहित कई लोकप्रिय और मशहूर मॉडलों पर कई तरह के बेनेफिट दे रही है। अगर आप नई कार खरीदने का इरादा रखते हैं, तो आपको टाटा की कारों पर उपलब्ध सभी ऑफर्स पर एक नज़र डालनी चाहिए। यहां हम आपको कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे डिस्काउंट और ऑफर की डिटेल दे रहे हैं।
टाटा हैरियर
टाटा हैरियर एसयूवी पर कंपनी 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इस कार के एक्सजेडए+, एक्सजेड+, डार्क एडिशन और सीएएमओ मॉडल को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट पर आपको कैश डिस्काउंट का फायदा मिलेगा। इस एसयूवी पर कैश डिस्काउंट के अलावा आपको 40,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा। यानी आप इस कार पर कुल 65000 रु बचा सकते हैं।
टाटा टियागो और टाटा टिगोर
कंपनी की सबसे सस्ती कार टियागो हैचबैक पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट उपलब्ध है। साथ ही आपको 10,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिल सकता है। टिगोर सेडान की बात करें तो मई महीने में इस कार पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का ही कैश डिस्काउंट मिल सकता है। इन दोनों कारों पर आप क्रमश: 25000 रु और 30000 रु की बचत कर सकते हैं।
टाटा नेक्सन
टाटा नेक्सन देश में ब्रांड की कॉम्पैक्ट एसयूवी है। नेक्सन पिछले महीने में भारतीय बाजार में बेची गई टॉप 15वीं कार रही। मई महीने में नेक्सन के डीजल वेरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। दूसरी ओर पेट्रोल वेरिएंट पर कोई छूट नहीं दी जा रही है। कंपनी की सफारी और अल्ट्रोज कारों पर कोई ऑफर या डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है।
टाटा का आगे क्या है प्लान
टाटा मोटर्स अपने पोर्टफोलियो में चुनिंदा वाहनों के सीएनजी-पावर्ड वेरिएंट को पेश करने का प्लान बना रही है। टिगोर और टियागो सीएनजी के मॉडल टेस्टिंग के दौरान देखे गए हैं। टाटा अपने अल्ट्रोज़ मॉडल के सीएनजी वेरिएंट को भी उतार सकती है। टाटा के सीएनजी कार मॉडल भारतीय बाजार में इसी साल के आगामी महीनों के दौरान मार्केट में आ सकते हैं।
टाटा की अप्रैल बिक्री
इस साल मार्च के मुकाबले अप्रैल में टाटा मोटर्स की पैसेंजर गाड़ियों की सेल्स 15 फीसदी घट कर 25,095 यूनिट्स रही। कंपनी की कुल घरेलू सेल्स 41 फीसदी गिर कर 39530 यूनिट्स और इनमें निर्यात 59 फीसदी घट कर 2209 यूनिट्स रह गया। बता दें कि पिछले साल अप्रैल में पूरे देश में सख्त लॉकडाउन बरकरार रहा था। इसलिए कार कंपनियों की सेल्स बिलकुल शुन्य रही थी। इसलिए पिछले साल अप्रैल से कार कंपनियो की सेल्स की तुलना नहीं की जा सकती है। मार्च में साल दर साल आधार पर टाटा के पैसेंजर व्हीकल डिविजन ने 9 सालों में सबसे अधिक कारें बेचने का रिकॉर्ड बनाया था। मार्च में इसने 29654 कारें बेचीं, जो पिछले 9 सालों में सबसे अधिक मासिक सेल्स आंकड़ा रहा था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
