नयी दिल्ली। तानला प्लेटफ़ॉर्म का शेयर गुरुवार को 5 फीसदी के ऊपरी सर्किट के साथ 773.40 रु पर पहुंच गया। ये लगातार चौथे सत्र में तेजी दिखा रहा है। हाल ही में कंपनी ने ऐलान किया कि ये माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर एक नया डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च करने के लिए तैयार है। बता दें कि इस शेयर ने पिछले करीब नौ महीनों में 1,935 प्रतिशत का भारी रिटर्न दिया है। पिछले साल 24 मार्च को ये 38 रु के 52-सप्ताह के निचले स्तर पर था। जबकि अब ये 773.40 रु पर है। पिछले करीब छह महीनों में इसने 878 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
1 लाख रु को बना दिया 20 लाख रु
कैलेंडर वर्ष 2020 में तानला के शेयरों में 867 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो स्मॉल कैप शेयरों में सबसे अधिक है। इस तेजी के पीछे का बड़ा कारण है मजबूत तिमाही परिणाम है। पिछले 9 महीनों के रिटर्न के आधार पर इस शेयर ने 1 लाख रु के निवेश को 1935 फीसदी के रिटर्न के साथ 20 लाख रु से अधिक कर दिया है। यानी जिस निवेशक के पास इस कंपनी के 1 लाख रु के शेयर होंगे उसे सीधे 19.35 लाख रु का फायदा हुआ।
बुधवार को भी ऊपरी सर्किट
इस शेयर में बुधवार को भी ऊपरी सर्किट लगा था। बीएसई पर 701.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बुधवार को तानला प्लेटफ़ॉर्म के शेयर 707 रुपये पर खुले। दिन के कारोबार के दौरान ये स्टॉक 5 प्रतिशत के ऊपरी सर्किट के साथ 736.6 रुपये पर बंद हुआ। इसके विपरीत बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 263 अंक या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,174 पर बंद हुआ।
कितनी है मार्केट कैप
तानला प्लेटफॉर्म्स जिसे पहले तानला सॉल्यूशंस के नाम से जाना जाता था, हैदराबाद, भारत में स्थित एक क्लाउड कम्युनिकेशन प्रोवाइडर कंपनी है। बुधवार को कंपनी की मार्केट कैप 10,020.44 करोड़ रु थी, जो अब बढ़ कर 10,521.06 करोड़ रु हो गयी है। 10 दिसंबर 2020 को कंपनी का स्टॉक 905.15 रुपये के 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
खूब खरीदे जा रहे कंपनी के शेयर
पिछले साल नवंबर में कंपनी ने घोषणा की कि इसे एमएससीआई इंडिया डोमेस्टिक स्मॉल कैप इंडेक्स में शामिल किया गया है। इससे एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशकों) और संस्थागत निवेशकों के बीच शेयर की मांग बढ़ गई। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) और वैंटेज इक्विटी फंड ने क्रमशः 9.85 लाख शेयर (0.72 प्रतिशत) और 6.85 लाख शेयर (0.5 प्रतिशत) इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी। इसके अलावा, अमान्सा इन्वेस्टमेंट, अमेरिकन फंड इंश्योरेंस सीरीज और मोबाइल टेक्सोल ने क्रमशः 40.84 लाख, 86 लाख और 17.1 लाख शेयर खरीदे।
घाटे से मुनाफे में आई
चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में तानला प्लेटफॉर्म ने 81.47 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में कंपनी 47 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे में रही थी। पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले कंपनी की बिक्री 19.7 प्रतिशत बढ़कर 583.25 करोड़ रुपये हो गई।
कस्टमर्स की संख्या बढ़ी
जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, ई-कॉमर्स, गेमिंग, ओटीटी आदि जैसे वर्टिकल्स से 83 नए कस्टमर जोड़े। इनमें स्थापित ब्रांड से लेकर उच्च क्षमता वाले स्टार्ट-अप तक शामिल हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
