Tamil Nadu Gross State Domestic Product: भारत कई मायनों में पाकिस्तान से आगे है फिर चाहे देश की इकोनॉमी हो या फिर डिफेंस सेक्टर की मजबूती है। तमिलनाडु की इकोनॉमी ने हाल ही में एक बड़ी पहचान हासिल कर ली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में तमिलनाडु का Gross State Domestic Product (GSDP) लगभग ₹31.55 लाख करोड़ (लगभग $419.74 बिलियन) तक पहुंच गया है, जोकि पाकिस्तान की GDP से अधिक है। पाकिस्तान की GDP $397.58 बिलियन है।

तमिलनाडु की ग्रॉस स्टेट जीडीपी
तमिलनाडु की जीडीपी इस तरफ की ओर भी इशारा करती है कि दक्षिण एशिया में Economic Stability है। एक समय था जब पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे भारतीय राज्यों से आगे थी। लेकिन अब, तमिलनाडु की इकोनॉमिक ग्रोथ ने उसे पाकिस्तान से आगे निकाल दिया है।
तमिलनाडु की यह प्रगति उसके मजबूत इंडस्ट्रियल और सर्विस सेक्टर, एक्सपोर्ट ओरियेंटेड पॉलिसी और स्ट्रेचर में निवेश की वजह से आई है। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के दौरान ये खबर भी सामने आ गई कि हाल ही में पाकिस्तान को International Monetary Fund (IMF) से आर्थिक सहायता लेनी पड़ी है, और उसका विदेशी लोन उसकी GDP का लगभग 42% है।
साल 2004-05 में पाकिस्तान की GDP
साल 2004-05 में पाकिस्तान की GDP करीब $132 बिलियन थी। तमिलनाडु की GSDP $48 बिलियन थी, जो पाकिस्तान की GDP का लगभग 37% थी और महाराष्ट्र की GSDP $92 बिलियन थी, जो पाकिस्तान की GDP का करीब 69% थी।
साल 2023-24 में पाकिस्तान की GDP रह गई इतनी
साल 2023-24 तक हालात पूरी तरह बदल गए हैं पाकिस्तान की GDP अब $338 बिलियन है। वहीं, तमिलनाडु की GSDP तेजी से बढ़कर $329 बिलियन तक पहुंच गई है, जो अब पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लगभग बराबर है। तमिलनाडु के अलावा महाराष्ट्र की GSDP बढ़कर $490 बिलियन हो गई है, जो पाकिस्तान से कहीं आगे निकल चुकी है और आज के समय में पाकिस्तान की GDP, महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था का सिर्फ 69% रह गई है। जबकि दो दशक पहले पाकिस्तान की GDP, महाराष्ट्र से करीब 1.5 गुना बड़ी थी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications