नई दिल्ली, मई 22। देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान तेज कर दिया है। हालांकि उत्पादन में कमी के चलते इसमें रुकावट आई है। मगर सरकार इसके लिए कई उपाय कर रही है, जिनमें विदेशों से वैक्सीन मंगाने की तैयारी भी शामिल है। सरकार लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ईनाम भी दे रही है। जी हां, वैक्सीन लगवाने पर आप 5000 रु जीत सकते हैं। मगर आपको एक काम करना होगा, जिसकी डिटेल हम आगे देंगे।
कैसे मिलेंगे 5000 रु
इस समय 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। ऐसे में सरकार अब आपको घर बैठे 5,000 रुपये जीतने का मौका दे रही है। जो व्यक्ति सरकार के लिए एक अच्छी टैगलाइन के साथ वैक्सीन की तस्वीर साझा करेगा, उसे 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। यानी आपको वैक्सीन लगवा कर सरकार के साथ उसकी फोटो शेयर करनी है, जिसके साथ एक बढ़िया सी टैगलाइन होनी चाहिए, जो दूसरों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करे।
फटाफट करें ये काम
इस बात की जानकारी My Gov India के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई है। ट्वीट में कहा गया है कि अगर आपने हाल ही में वैक्सीन लगवाई है, तो आप लाखों अन्य लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। एक बढ़िया टैगलाइन के साथ अपनी वैक्सीन वाली तस्वीर साझा करें और 5,000 रु जीतने का मौका पाएं। फंडा सिम्पल है कि आपकी टैगलाइन ऐसी हो, जो अन्य लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करे।
कैसे शेयर करें तस्वीर
My Gov India ने ट्विटर पर इसके लिए एक लिंक शेयर किया है, जहां आप अपनी फोटो शेयर कर सकते हैं। ये है वो लिंक (https://www.mygov.in/group-issue/share-vaccination-photos-anyone-your-family-including-yourself-along-tagline-get/?target=inapp&type=group_issue&nid=308401)। यहां आपको बाकी जानकारी भी मिलेगी। बता दें कि यह एक तरह की प्रतियोगिता है, जो 31 दिसंबर 2021 तक चलेगी।
हर महीने 10 लोगों को मिलेंगे 5-5 हजार रु
हर महीने उन 10 लोगों को 5-5 हजार रु इनाम मिलेगा, जिनकी टैगलाइन सिलेक्ट होगी। यदि आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को वैक्सीन लगाई गई है, तो वैक्सीन के महत्व पर एक अच्छी टैगलाइन के साथ वैक्सीन की तस्वीर शेयर करें और लोगों को प्रेरित करें।
कैसे करें पार्टिसिपेट
आप इस लिंक पर जाकर (https://auth.mygov.in/user/login?destination=oauth2/authorize) लॉगइन कर सकते हैं। इस लिंक पर कई अन्य लोगों ने अपनी वैक्सीन वाली तस्वीर शेयर की है। साथ ही लोगों की तरफ से टैगलाइन भी शेयर की गयी हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपको सबसे पहले myGov.in पोर्टल पर जाना होगा। यहां आपको लॉग इन टू पार्टिसिपेट टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरनी होंगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications