इस दिवाली में अगर आप भी बाइक या स्कूटर खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर जरूर पढ़ें। दिवाली से पहले वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए सभी वाहन कंपनियां अपने वाहनों पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं।
नई दिल्ली: इस दिवाली में अगर आप भी बाइक या स्कूटर खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर जरूर पढ़ें। दिवाली से पहले वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए सभी वाहन कंपनियां अपने वाहनों पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। इसी कड़ी में अब टीवीएस मोटर कंपनी भी शामिल हो गई है। सोने और चांदी के सिक्के जीतने का मौका, बस करना होगा ये काम ये भी पढ़ें

इस फेस्टिवल में ऑनलाइन बाइक खरीदने पर आकर्षक डिस्काउंट और दूसरे ऑफर भी ले सकते हैं। ई-कॉमर्स कंपनी पेटीएम मॉल पर फिलहाल बाइक-स्कूटर पर काफी अच्छे ऑफर हैं। यहां आपको ज्यादातर कंपनियों के टू व्हीलर पर ऑफर मिल जाएंगे।
4,500 रुपये तक का मिलेगा कैशबैक
आप बाइक या स्कूटर ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। कंपनी अपनी जुपिटर, स्कूटी पेप प्लस, स्कूटी जेस्ट 110 और फ्लैगशिप स्कूटर NTorq 125 पर कई शानदार ऑफर्स दे रही है। इसके तहत पेटीएम से भगुतान करने पर ग्राहकों को 4,500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने अपने स्कूटरों पर डाउनपेमेंट की राशि को घटाकर 10,999 रुपये कर दिया है।
10,999 की पेमेंट देकर खरीदें स्कूटर
टीवीएस अपने स्कूटरों पर लो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दे रही है। इस त्योहार ग्राहक टीवीएस जूपिटर को 2,222 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर घर ले जा सकते हैं। वहीं स्कूटी जेस्ट और स्कूटी पेप प्लस जैसे स्कूटरों को ग्राहक 1,666 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की तरफ से स्कूटी जेस्ट 110 और स्कूटी पेप प्लस पर 100 फीसदी फाइनेंस दिया जा रहा है। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा या आईसीआईसीआई के डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसदी का कैशबैक भी मिलेगा। टीवीएस की फ्लैगशिप NTorq 125 स्कूटर को ग्राहक इस त्योहारी सीजन 10,999 की लो-डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं। कंपनी की तरफ से इस पर 2100 रुपये का लो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर दिया जा रहा है।
हाल ही में भारत में लॉन्च हुई टीवीएस की ये स्कूटर
बता दें कि इससे पहले टीवीएस ने हाल ही में अपनी NTorq 125 SuperSquad एडिशन को भारत में लॉन्च किया। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,865 रुपये है। यानी टॉप-स्पेसिफिकेशन वाले रेस एडिशन की तुलना में यह स्पेशल एडिशन 3000 रुपये महंगा है। कंपनी ने इसे त्योहारी सीजन में लॉन्च किया है, जिससे इसकी ज्यादा से ज्यादा बिक्री हो सके। टीवीएस NTorq 125 SuperSquad एडिशन भारतीय बाजार में तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें कॉम्बैट ब्लू, इनविन्सिबल रेड और स्टील्थ ब्लैक शामिल है। कॉम्बैट ब्लू, कैप्टन अमेरिका से प्रेरित है। वहीं, इनविन्सिबल रेड ऑयरन मैन से प्रेरित है। जबकि, स्टील्थ ब्लैक, ब्लैक पैंथर से प्रेरित है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications