नयी दिल्ली। रॉयल एनफील्ड की बुलेट भारत में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली मोटरसाइकिलों में शामिल है। बुलेट से टक्कर लेने के लिए कई कंपनियों ने अपनी कुछ मोटरसाइकिल पेश की हैं, मगर बुलेट की चमक बरकरार है। हेवी बाइक्स में बुलेट का कोई मुकाबला नहीं। रॉयल एनफील्ड ने समय के साथ बदलाव करते हुए बुलेट को कई नये-नये डिजाइन में पेश किया है। इससे बुलेट की रौनक और बढ़ गयी है। मगर यदि आप बुलेट खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइये। आपको बुलेट खरीदने से पहले कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। इस बात की जानकारी खुद रॉयल एनफील्ड ने एक विज्ञापन जारी करके दी है। हम आपको बताते हैं कि रॉयल एनफील्ड ने क्या चेतावनी जारी की है।
यहां से न खरीदें बुलेट
रॉयल एनफील्ड ने एक विज्ञापन जारी करके जानकारी दी है कि Heighten Automotives Pvt. Ltd. की रॉयल एनफील्ड की डीलरशिप रद्द कर दी गयी है। Heighten Automotives Pvt. Ltd. फरीदाबाद, हरियाणा में स्थित है। इसका पता है 14/5, मथुरा रोड, जॉइंट, मेवला महाराजपुर, सेक्टर -31, फरीदाबाद, हरियाणा - 121003। तो अगर आप बुलेट खरीदने की सोच रहे हैं तो इस डीलरशिप से लेन-देन न करें।
रॉयल एनफील्ड ने दी है चेतावनी
रॉयल एनफील्ड ने 25 फरवरी से इस कंपनी की डीलरशिप रद्द की है। साथ ही रॉयल एनफील्ड ने चेतावनी भी दी है कि इस डीलरशिप या इसके किसी प्रतिनिधि से लेन-देन पर जोखिम आपका होगा। यानी इस डीलरशिप से खरीदारी आप आपने अपने जोखिम पर ही करेंगे। कंपनी की इसमें कोई भूमिका नहीं होगी। रॉयल एनफील्ड की और भी बहुत सी डीलरशिप हैं, जहां आप अपनी पसंदीदा बुलेट खरीद सकते हैं।
करें रॉयल एनफील्ड से संपर्क
रॉयल एनफील्ड ने किसी भी स्पष्टता के लिए संपर्क करने के लिए टॉल फ्री नंबर और ईमेल भी जारी किया है। अगर आप किसी भी मामले में सवाल करना चाहते हैं तो 1800 210 0007 पर कॉल कर सकते हैं। अगर आप ईमेल करना चाहें तो [email protected] पर भी अपना सवाल भेज सकते हैं। साथ ही रॉयल इनफील्ड ने कहा है Heighten Automotives Pvt. Ltd. से 25 फरवरी या इससे पहले खरीदी गयी कोई भी रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल अगर रजिस्टर नहीं हुई है तो 20 मार्च से पहले जरूर ही कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें - Hero की मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की पूरी प्राइस लिस्ट, यहां जानिये
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
