नयी दिल्ली। आर्थिक इमरजेंसी कभी भी आ सकती है। साथ ही इस बात की भी कोई गारंटी नहीं है कि आपके पास जो भी इमरजेंसी फंड है वो हमेशा आपके लिए पर्याप्त रहेगा। आप अगर 10-20 लाख रु का भी इंतजाम करके रखें तो किसी बड़ी इमरजेंसी के समय वो भी कम पड़ सकता है। कोरोना जैसे संकट के समय ऐसी स्थिति के सामने आने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। पैसों की जरूरत के वक्त लोग घर या गाड़ी बेच देते हैं। एफडी तुड़वा देते हैं या म्यूचुअल फंड से पैसा निकाल लेते हैं। मगर हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे आपको ऐसा कुछ भी करने की जरूरत नहीं होगी और आपको जरूरत के समय 2-4 लाख रु नहीं बल्कि 25 लाख रु तक का लोन मिल जाएगा।
कार पर मिलेगा लोन
जो रास्ता हम आपको बताने जा रहे हैं वो भी कार से ही जुड़ा हुआ है। मगर आपको इस तरीके में कार बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको कार के बदले लोन मिलेगा। जी हां कार के बदले आप 25 लाख रु तक का लोन हासिल कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि पैसा आपको सिर्फ 2 दिन में मिल जाएगा। मगर ध्यान रहे कि कार के बदले लोन आपको तब ही मिलेगा अगर आपने 12 ईएमआई चुका दी हों।
कहां से मिलेगा लोन
कार के बदले लोन कारदेखो (CarDekho) पर मिलेगा। फायदे की बात ये है कि यहां आपसे ब्याज दर पर्सनल लोन के मुकाबले कम वसूली जाएगी। पर्सनल लोन पर काफई ऊंची ब्याज दर वसूली जाती है। अलग-अलग बैंकों में पर्सनल लोन की ब्याज दर 11 से 20 फीसदी तक हो सकती है। यहां ईएमआई भी पर्सनल लोन के मुकाबले कम होंगी। बिना कार बेचे लोन लेने का ये सबसे बढ़िया तरीका है।
यहां जानिए लोन का प्रोसेस
सबसे पहले कारदेखो.कॉम (CarDekho.com) की वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको प्रोडक्ट्स में Loan Against Car (कार पर लोन) सेक्शन ें जाना है। इसके बाद Check Your Eligibility में जाकर आपको ये देखना होगा कि आप लोन मिलने के पात्र है या नहीं। इसमें आपसे कार कौन से साल में खरीदी और उसका मॉडल आदि जैसी चीजें दर्ज करनी होंगी। आखिर में आपको बताया जाएगा कि आपको कितना लोन मिल सकता है।
बैंक से किया जाएगा कॉन्टैक्ट
ये सारी जानकारी देने के बाद लोन के लिए बैंक (या किसी अन्य फाइनेंस कंपनी) आपसे सपंर्क करेगी। कारदेखो के लोन देने वाले साझेदारों में एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक अलावा टाटा कैपिटल, बजाज फिनसर्व, हीरो फिनकॉर्प और महिंद्रा फाइनेंस जैसी फाइनेंशियल सर्विस देने वाली कंपनियां शामिल हैं।
कितनी है ब्याज दर
कार पर लोन की ब्याज दरें देखें तो एचडीएफसी बैंक में ये 13.75 फीसदी से शुरू हैं। जबकि एक्सिस बैंक में 14.5% आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 15%, कोटक प्राइम में 16%, आईसीआईसीआई बैंक में 14.25%, टाटा कैपिटल में 15.50% बजाज फिनसर्व में 14.25%, हीरो फिनकॉर्प में 16% और महिंद्रा फाइनेंस में 18% से ब्याज दर की शुरुआत हो रही है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
