ICC T20 World Cup 2026; T20 World Cup 2026 Ticket Booking: अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। भारतीय समयानुसार गुरुवार शाम 6:45 बजे से टिकट विंडो खोल दी गई। शुरुआती चरण में कुछ स्टेडियमों में टिकट मात्र ₹100 (भारत में) या 1000 श्रीलंकाई रुपये (श्रीलंका में) में उपलब्ध हैं। 20 टीमों के बीच होने वाला यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगा।

आईसीसी द्वारा गुरुवार को जारी जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट के पहले चरण में भारतीय वेन्यू पर टिकटों की शुरुआती कीमत ₹100 तय की गई है। वहीं, श्रीलंका के मेजबान शहरों में टिकट 1000 श्रीलंकाई रुपये (लगभग ₹290 भारतीय मुद्रा में) से मिलेंगे। हालांकि, भारतीय टीम के मैच देखने के लिए भारत में शुरुआती टिकट मूल्य ₹500 होगा, जबकि कोलंबो में होने वाले बहुचर्चित भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए टिकट ₹450 से उपलब्ध होंगे।
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "जब टिकट 100 रुपये से शुरू हों, तो फैन्स का उत्साह और बढ़ जाता है। हम बेहतरीन सुविधाओं, आसान व्यवस्थाओं और ऊर्जा से भरे स्टेडियम के साथ भारत में विश्वस्तरीय मैच-दिवस अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

प्रशंसक वर्ल्ड कप की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने टिकट खरीद सकते हैं। टिकट बिक्री के दूसरे चरण की तारीखें जल्दी ही घोषित की जाएंगी। फिलहाल, केवल ग्रुप स्टेज के मैचों के लिए ही टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जबकि सुपर-8 स्टेज और नॉकआउट राउंड के टिकट टूर्नामेंट शुरू होने के करीब बेचे जाएंगे।
कैसे बुक करें टिकट?
टिकट बुक करने के लिए, फैन्स टी20 विश्व कप की आधिकारिक वेबसाइट tickets.cricketworldcup.com पर जा सकते हैं। वहां अपनी पसंदीदा टीम का चयन करने के बाद, मैच की शुरुआती समय और वेन्यू की जानकारी ध्यान से जांचना महत्वपूर्ण है, ताकि स्टेडियम में समय पर पहुंचा जा सके। आवश्यक विवरण भरने के बाद, बुकिंग की पुष्टि का ईमेल और ई-टिकट मिल जाएगा।
श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के सीईओ एश्ले डी सिल्वा ने इस अवसर पर कहा, "भारत के साथ मिलकर इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करना हमारे लिए गर्व की बात है। हम दुनिया भर के प्रशंसकों का स्वागत करने को उत्साहित हैं। टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है, इसलिए लोग जल्द से जल्द टिकट खरीदें ताकि कोई भी रोमांचक पल छूटने न पाए।"
T20 World Cup Schedule
29 दिनों तक चलने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 टीमें कुल 55 मैच खेलेंगी। ग्रुप स्टेज के दौरान हर दिन तीन मुकाबले होंगे, जिनकी शुरुआत सुबह 11 बजे, दोपहर 3 बजे और शाम 7 बजे होगी। सुपर-8 स्टेज में प्रतिदिन दो मैच निर्धारित किए गए हैं, जबकि नॉकआउट स्टेज में प्रतिदिन एक ही मुकाबला खेला जाएगा जिसकी शुरुआत शाम 7 बजे होगी।
टूर्नामेंट का प्रारूप पिछले वर्ल्ड कप जैसा ही रहेगा। इसमें 5-5 टीमों को चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा जाएगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-8 स्टेज के लिए अपनी जगह पक्की करेंगी। सुपर-8 में पहुंचने वाली इन टीमों को फिर 4-4 के दो ग्रुप में विभाजित किया जाएगा, जहां से दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित करेंगी।
सेमीफाइनल जीतने वाली दो टीमें 8 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबले में ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी। ग्रुप स्टेज में प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की अन्य टीमों के खिलाफ चार-चार मैच खेलेगी, जबकि सुपर-8 राउंड में हर टीम तीन-तीन मैच में हिस्सा लेगी। इस तरह, फाइनल तक पहुंचने वाली दोनों टीमें टूर्नामेंट में कुल आठ-आठ मैच खेल चुकी होंगी।
भारत कब-कब किन टीमों के साथ खेलेगा?
आईसीसी ने इस टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल 25 नवंबर को जारी कर दिया था। वर्ल्ड कप का उद्घाटन मैच 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इसी दिन भारतीय टीम अपना पहला मैच शाम 7 बजे अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। भारत के अन्य ग्रुप स्टेज मुकाबले 12 फरवरी को नामीबिया, 15 फरवरी को पाकिस्तान और 18 फरवरी को नीदरलैंड के साथ होंगे।
2-2 बार T20 विश्व कप का खिताब जीत चुकी हैं ये टीमें
टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी, जब भारत ने पहले संस्करण के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। सत्रह साल बाद, भारतीय टीम ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में मात देकर अपना दूसरा टाइटल जीता। भारत के अलावा, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने भी दो-दो बार यह खिताब अपने नाम किया है, जबकि पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक बार यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
