नई दिल्ली, जून 2। गर्मी के मौसम में एसी के साथ-साथ कूलरों को भी खूब पसंद किया जाता है। कम बजट में गर्मी से बचने के लिए कूलर बेस्ट है। इस बीच एक ऐसा कूलर मार्केट में आया है, जिसे आप एसी की तरह कमरे की दीवार पर लगा सकते हैं। ये है सिम्फनी क्लाउड 15 एयर कूलर। इस कूलर को दीवार पर लगा कर आपको एसी जैसा फील आएगा। इस कूलर की दो अहम खासियते हैं। पहला तो यह कूलिंग बढ़िया करेगा और दूसरी ये बिजली की कम खपत करेगा। इस कूलर को देख कर कोई भी हैरान हो सकता है कि यह एसी है या कूलर। क्योंकि इसे एसी जैसी शेप में डिजाइन किया गया है। इस कूलर की कीमत भी काफी कम है। साथ ही इस पर अच्छा खासा डिस्काउंट भी मिल रहा है। जानते हैं इस कूलर के फीचर्स।
काफी बड़ा है वॉटर टैंक
इस कूलर में पूरे 15 लीटर का वॉटर टैंक दिया गया है। इससे ये आपका कमरा काफी जल्दी ठंडा करेगा। ये कूलर 57 वर्ग मीटर के कमरे को ठंडा करने की क्षमता रखता है। सिम्फनी क्लाउड एयर कूलर में 3-साइड कूलिंग पैड दिए गए हैं। इससे ये कूलर लगातार एयरफ्लो देगा। इस कूलर में हाई-परफॉर्मेंस डीह्यूमिडिफाइंग सिस्टम भी है। ये खास सिस्टम कमरे में ह्यूमिडिटी को कम करेगा और ठंडी हवा देगा।
मिलेगा इंटेलिजेंट रिमोट
सिम्फनी क्लाउड के साथ आपको इंटेलिजेंट रिमोट सिस्टम मिलेगा, जिसमें रिस्टोर फंक्शन भी है। रिमोट की मदद से आप बैठे कर या लेट कर भी इस कूलर को कंट्रोल कर सकते हैं। आप रिमोट की मदद से 10 घंटे तक का टाइमर सेट कर सकते हैं। इससे आपका मासिक बिजली बिल कम रहेगा। इस कूलर में आई-प्योर तकनीक के साथ ही एलर्जी फिल्टर, बैक्टीरिया फिल्टर जैसे फीचर्स हैं।
आपको करेगा अलर्ट
सिम्फनी के इस कूलर में एक खास तकनीक है। इस तकनीक के कारण जब टैंक में पानी का लेवल काफी कम हो जाएगा और उसमें और पानी डालने की जरूरत होगी तो यह आपको अलर्ट करेगा। यह फीचर मोटर को खराब होने से बचाएगा। साथ ही आपको ठंडी हवा मिलती रहे ये सुनिश्चित करेगा।
कितनी है कीमत
कंपनी की आधिकारिक साइट पर इस कूलर का रेट 14999 रुपये दर्ज है। मगर कंपनी की तरफ से कूलर पर 33 फीसदी का भारी भरकम डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इससे आप इस कूलर को मात्र 9,999 रु में खरीदे सकते हैं।
इंवर्टर से भी चलेगा
इस कूलर को आप इंवर्टर से भी चला सकते हैं। बिजली जाने पर भी आपको ठंडी हवा मिलती रहेगी। इस कूलर में ऑटो क्लीन फंक्शन भी है। जो गंदे पानी को बाहर निकालने के लिए है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
