Swiggy Share Price: शेयर बाजार में आज 28 जनवरी को जोरदार खरीदारी देखने को मिल रहा. बाजार की तेजी में चुनिंद शेयर फोकस में हैं, जिसमें स्विगी के शेयर भी शामिल हैं. स्विगी का शेयर मंगलवार को कारोबारी सेशन में 5% गिरकर 52 हफ़्तों के निचले स्तरों पर फिसल या है. इससे पहले सोमवार को 8.7% और शुक्रवार को 2.5% की गिरावट दर्ज की गई.
सस्ता हुआ स्विगी का शेयर
स्विगी के शेयर में यह लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है. इसके चलते स्विगी का शेयर अपने आईपीओ प्राइस 390 रुपए से नीचे गिर गया है, क्योंकि 28 जनवरी को कारोबारी सेशन में स्टॉक प्राइस 389.25 ुपए के इंट्राडे लो पर फिसल गया.
दरअसल, ज़ोमैटो के दिसंबर तिमाही के नतीजे के बाद स्विगी के शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है. सेक्टर की कंपनी ने मेन फूड डिलीवरी कारोबार में धीमेपन की जानकारी दी. साथ ही इंस्टेंट डिलीवरी ब्रांच ब्लिंकिट में निवेश बढ़ाने की प्लानिंग बना रही है.
मार्केट सेंटीमेंट और स्विगी
ज़ोमैटो के Q3 FY25 के नतीजे मिलेजुले रहे. ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी का PAT 59 करोड़ रुपए रहा, यह Q3 FY24 में 138 करोड़ रुपए रहा था, जोकि सालाना आधार पर 57% गिरा है. परिचालन से राजस्व में 64% की सालाना ग्रोथ दर्ज की गई, जो एक साल पहले 3,288 करोड़ रुपए से बढ़कर 5,404 करोड़ रुपए हो गई.

स्विगी पर ब्रकरेज की रेटिंग
मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में हुई बिकवाली के बावजूद जेपी मॉर्गन ने स्विगी पर खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की. साथ ही शेयर पर 730 रुपए का का अपसाइड टारगेट दिया है. इसी तरह CLSA ने पहले स्विगी को 708 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है.
जल्द आएंगे दिसंबर तिमाही के नतीजे
स्विगी ने अभी तक दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करने के लिए अपनी बोर्ड मीटिंग की तारीख की घोषणा नहीं की है. HSBC ग्लोबल रिसर्च ने दिसंबर में स्विगी पर "होल्ड" रेटिंग बनाए रखी और 550 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है.
स्विगी का शेयर इस जनवरी में 20 ट्रेडिंग सत्रों में से 13 में शेयर में गिरावट दर्ज की गई है. शेयर में दिसंबर में 15% की बढ़त के बाद 26% से ज्यादा की गिरावट आई है. शेयर ने दिसंबर 2024 में 617 रुपए का ऑलटाइम हाई टच किया है. इस लेवल से फिलहाल शेयर करीब 37 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications