Swiggy Launched Fasting Mode Feature: फूड डिलीवरी एप हमेशा अपने यूजर्स को फूड नोटिफिकेशन भेजती रहती है। इसी कड़ी में एक बार फिर फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। हालांकि, ग्राहकों के पास एक नया विकल्प दिया गया है कि वे व्रत के दौरान अपने मोबाईल फोन में फास्टिंग मोड को चालू कर सकते हैं और इस तरह की सभी नोटिफिकेशंस को बंद कर सकते हैं।

फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने रमजान और नवरात्रि जैसे पवित्र दिनों को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर लॉन्च किया है क्योंकि इन दिनों लोग फास्ट करते हैं। इस फीचर को स्विगी ने फास्टिंग मोड का नाम दिया है।
ऐसे करेगा काम ये फास्टिंग फीचर
स्विगी अपने ग्राहकों को आम दिनों कई बार फूड नोटिफिकेशन भेजती रहता है, लेकिन व्रत को गौर में रखते हुए। अब ग्राहकों के पास एक नया फीचर मोड उपलब्ध कराया जाएगा जिसको ऑन करके वे फूड नोटिफिकेशन को बंद कर सकते है।
क्या इस फास्टिंग मोड फीचर ऑन या ऑफ कर सकते हैं?
इस नए फास्टिंग मोड फीचर को लाने के बाद कंपनी ने सारी जानकारी दे दी है। कंपनी ने कहा है ग्राहक स्विगी एप पर पहुंचकर इसको कभी भी ऑन या ऑफ कर सकते हैं। आपको बता दें रमजान के मौके पर ग्राहकों के लिए सुबह से शाम 4:00 बजे तक स्विगी द्वारा भेजे जाने फूड से रिलेटेड सभी नोटिफिकेशन बंद कर दी जाएंगी। हालांकि, बाद में ये नोटिफिकेशन अपने दैनिक रूटीन के हिसाब से काम करेगी और इसकी नोटिफिकेशन ऑन नहीं करनी पड़ेगी।
ग्राहकों को मिलेगी आसान सुविधा
स्विगी ग्राहकों को इस नए फास्टिंग मोड फीचर के माध्यम से अच्छी सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें व्रत के दौरान किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े। वहीं, अलग-अलग त्योहारों में ग्राहकों को नोटिफिकेशन बंद करने की सुविधा उपलब्ध करवाएगा।
कंपनी डिलीवरी को बेहतर बनाने के लिए कर रही है ये काम
स्विगी अपनी फूड डिलीवरी को व्यवस्था को और बेहतर बनाने में काम कर रही है। वहीं, कंपनी ने अपनी सप्लाई चैन सब्सिडियरी कंपनी स्कूटी में 1000 करोड़ रुपए की नई घोषणा की है। ताकि कंपनी ग्राहकों को और बेहतर सुविधा मुहैया करवा सके। कंपनी फूड डिलीवरी को अच्छा करने के लिए हमेशा नए-नए प्रयास करने की कोशिश करती रहती है। दिसंबर में भी कंपनी ने 1600 करोड़ रुपए का इनवेस्टमेंट किया था।
कंपनी हमेशा अपने ग्राहकों के लिए हर संभव मदद को जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने की कोशिश में रहती है ताकि यूजर्स को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। कंपनी का टारगेट है कि वह ग्रोसरी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सभी सामान की डिलीवरी 10 मिनट से भी कम समय में पहुंचाना चाहती है। हालांकि, कंपनी हर संभव मदद के लिए काम कर रही है। वहीं, कंपनी ने कई सारे नए इनवेस्टमेंट की घोषणा की है जिसे कई चरणों में किया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
