Swiggy IPO: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लॉन्च होने के लिए तैयार है. इससे पहले कंपनी के साथ चर्चित नाम जुड़ने लगे हैं. इस फेहरिस्त में बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हो रहे. महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी प्री-IPO में निवेश किया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने भी IPO लॉन्च से पहले निवेश किया है. एक्ट्रेस ने एंजल इनवेस्टर और को-वर्किंग स्पेस Innov8 के फाउंडर और एंजल इनवेस्टर रितेश मलिक के साथ निवेश किया है. दोनों ने मिलकर कंपनी में 1.5 लाख शेयरों की डील की है.
माधुरी दीक्षित ने प्री-IPO में किया निवेश
माधुरी दीक्षित और रितेश मलिक ने मिलकर करीब 3 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी है, जोकि न्यूनतम निवेश साइज भी है. इस लिहाज से दोनों को स्विगी में समान शेयरहोल्डिंग मिलेगी. 1.5 लाख शेयरों के लिए डील 345 रुपए प्रति शेयर के भाव पर हुई है. हालांकि, स्विगी की तरफ से इस अपडेट पर कोई आधिकारिक बयाव नहीं जारी किया गया है.

स्विगी ने इससे पहले IPO साइज बढ़ाने को लेकर अपडेट किया था. इसके तहत IPO साइज 1.4 बिलियन डॉलर का होगा, जोकि 1.25 बिलियन डॉलर का था. इसमें 6,664 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. साल के अंत IPO लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है.
आय में सालाना आधार पर 36% बढ़ी
FY24 में स्विगी की आय सालाना आधार पर 36 फीसदी बढ़कर 11247 करोड़ रुपए हो गया, जोकि FY23 में 8265 करोड़ रुपए था. मनी कंट्रोल के मुताबिक इस दौरान घाटा 44 फीसदी घटा, जोकि FY24 में 2350 करोड़ रुपए हो गया. FY23 में कंपनी का नेट घाटा 4179 करोड़ रुपए था. वहीं, इसकी प्रतिद्वंदी कंपनी जोमैटो की कुल आय FY24 में 12114 करोड़ रुपए रही. जबकि मुनाफा 351 करोड़ रुपए रही.
फास्ट डिलीवरी बिजनेस में बढ़ा कंपिटीशन
मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास जब स्विगी ने पहली बार अपने ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए, तब से ज़ोमैटो और ब्लिंकिट जैसी पीयर्स कंपनियों ने प्रॉफिटेबिलिटी और मार्केट कैप में अहम सुधार दिखाया है. निवेशक Zepto जैसे अन्य कंपनियों में भी रुचि दिखा रहे हैं, जिसने हाल ही में 1 बिलियन डॉलर जुटाए हैं. वॉलमार्ट जैसी बड़ी कंपनियों ने फ्लिपकार्ट मिनट्स के जरिए तेजी से डिलीवरी के सेक्टर में एंट्री किया है.
More From GoodReturns

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications