Swiggy IPO Last Date To Apply: स्विगी लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए सब्सक्रिप्शन विंडो 6 नवंबर 2024 से खुली थी और आज यानी सिर्फ 8 नवंबर 2024 तक आपके पास इस आईपीओ में पैसे लाने का आखिरी मौका है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹371 से ₹390 प्रति शेयर तय किया है। आइए स्विगी आईपीओ से जुड़ी कुछ अहम बातें आपको बताते हैं।

GMP के संकेत
चित्तौड़गढ़.कॉम के मुताबिक, Swiggy IPO का आखिरी GMP ₹2 है, जो 8 नवंबर 2024 को सुबह 08:30 बजे अपडेट किया गया था। इसके प्राइस बैंड ₹390.00 के साथ, Swiggy IPO की अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹399.5 हो सकती है (कैप प्राइस + आज का GMP) है। प्रति शेयर संभावित लाभ/हानि का प्रतिशत 2.44% है।
Swiggy IPO का बुक रनिंग लीड मैनेजर्स
कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड और एवेंडस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड इस ऑफर के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं।
Swiggy IPO का अलॉटमेंट और लिस्टिंग इस दिन पर होगा
स्विगी आईपीओ अलॉटमेंट तारीख 11 नवंबर पर होने की उम्मीद है और आईपीओ लिस्टिंग डेट 13 नवंबर होने की उम्मीद है। कंपनी 12 नवंबर को पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट में इक्विटी शेयर जमा करेगी। जिन निवेशकों को आईपीओ अलॉट नहीं हुए होंगे कंपनी उन्हें 12 नवंबर को रिफंड देना शुरू करेगी।
स्विगी आईपीओ 0.35 गुना सब्सक्राइब हुआ। 7 नवंबर, 2024 (दूसरे दिन) तक रिटेल कैटेगरी में पब्लिक इश्यू को 0.84 गुना, क्यूआईबी में 0.28 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 0.14 गुना सब्सक्राइब किया गया।
आपको बता दें कि इस आईपीओ के आने से पहले, स्विगी के शेयरों का अनलिस्टेड मार्केट में सक्रिय रूप से कारोबार हुआ, जिसमें जाने-माने क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और जहीर खान, टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना, फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेता और बिजनेसमैन आशीष चौधरी के पास कंपनी का एक हिस्सा था।
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications