Swiggy IPO Allotment: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी का आईपीओ में बोली लगाने वाले निवेशकों के लिए अपडेट हैं. आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 11 नवंबर यानी सोमवार को होगा. उसके बाद एक्सचेंज पर बुधवार को लिस्टिंग हो सकती है. इससे पहले अंतिम दिन आईपीओ ओवरसब्सक्राइब होकर बंद हुआ है, जोकि 3.59 गुना भरा. बता दें कि कंपनी ने 11,327 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया. इसके लिए इश्यू प्राइस 390 रुपए प्रति शेयर का रहा. इस लिहाज से निवेशकों को हर लॉट में 38 शेयर मिलेंगे.
कैसे चेक करें स्विगी आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस
- सबसे पहले BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. यहां 'Status of Issue Application' पर जाएं
- सेक्शन में जानें पर 'Issue Type' पर जाएं और यहां 'Equity' ऑप्शन को सेलेक्ट करें
- अब ड्रॉपडाउन मेन्यू में 'Swiggy Ltd' को चुने
- यहां अपना एप्लीकेशन नंबर या फिर PAN नंबर को भरें
- अब 'I am not a Robot
स्विगी के आईपीओ को रिस्पांस
स्विगी आईपीओ (Swiggy IPO) बुधवार यानी 6 नवंबर से खुला और 8 नवंबर को बंद हो गया. इसे निवेशकों से ठीकठाक रिस्पांस मिला. क्योंकि अंतिम दिन 3.59 गुना भरकर बंद हुआ, जिसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्युशन बायर्स यानी QIBs का हिस्सा 6 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ. रिटेल और कर्मचारियों का हिस्सा भी 1 से डेढ़ गुना भरकर बंद हुआ.

आईपीओ में 500 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए गए. वहीं, ऑफर फॉर सेल यानी OFS में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री की, जिसमें 18.52 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री हुई. ओएफएस के जरिए करीब 6,666 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. बताते चलें कि कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास 26 सितंबर को आईपीओ के लिए अप्लाई किए थे.
स्विगी आईपीओ की डीटेल
- 6 से 8 नवंबर तक खुला
- इश्यू प्राइस: 390 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 38 शेयर
- आईपीओ साइज: 11327 करोड़ रुपए
- न्यूनतम निवेश: 14820 रुपए
- लिस्टिंग तारीख: 13 नवंबर
पब्लिक इश्यू के लिए स्विगी ने कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एवेंडस कैपिटल, जेपी मॉर्गन इंडिया, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज नियुक्त बुकरनिंग लीड मैनेजर्स के तौर पर किया है. इश्यू के लिए रजिस्ट्रार के तौर पर लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है.
स्विगी का आय में अच्छी ग्रोथ
FY24 में स्विगी की आय FY23 के मुकाबले बढ़ा है. यह 8,265 करोड़ रुपए से 36% बढ़कर 11,247 करोड़ रुपए हो गया. इस दौरान बेहतर कॉस्ट मैनेजमेंट की वजह से घाटा भी कम हुआ है. यह 4,179 करोड़ रुपए से 44% घटकर 2,350 करोड़ रुपए हो गया. वहीं, गुरुग्राम बेस्ड ज़ोमैटो ने FY24 में 12,114 करोड़ रुपए की आय और 351 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दर्ज किया.
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications