FASTag On Swiggy Instamart: अब आप चाहे तो स्विगी इन्स्टामार्ट से फल और सब्जियों के अलावा फास्टैग भी बड़ी आसानी से मंगवा सकते हैं। यह काम आप बड़ी आसानी से अपने मोबाइल के जरिए कुछ क्लिक में कर सकते हैं। यह इंडसइंड बैंक का फास्टैग होगा और इसके डिस्ट्रीब्यूशन के लिए इन्स्टामार्ट के द्वारा पार्क प्लस के साथ हाथ मिलाया गया है।
स्विगी इन्स्टामार्ट के द्वारा इस समय फास्टैग डिस्ट्रीब्यूशन की यह सुविधा देश के 29 शहरों में दी जा रही है। स्विगी के द्वारा किए गए दावे के अनुसार वह इन्स्टामार्ट के जरिए 10 मिनट के अंदर आपको फास्टैग पहुंचा सकता है।

गौरतलब है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई द्वारा एक कार के लिए एक फास्ट्रेक इस्तेमाल करने का नियम लागू कर दिया जा चुका है। ऐसे में अब आप एक फास्टैग को एक से ज्यादा कार के लिए नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे। पहले लोगों के द्वारा एक फास्ट ट्रैक का इस्तेमाल कई गाड़ियों के लिए कर लिया जाता था, लेकिन अब यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
क्यों खास है स्विगी की फास्टैग डिलीवरी सर्विस
आमतौर पर अपनी कर के लिए किसी भी प्लेटफार्म से फास्टैग मांगने पर पहले काफी ज्यादा समय लगता था। ऐसे में अगर आपके पास फास्टैग नहीं है और आपको इमरजेंसी में कहीं जाना हो तो दिक्कत का सामना करना पड़ता था। लेकिन स्विगी ने इस दिक्कत को खत्म कर दिया है। क्योंकि अब फास्टैग 10 मिनट के अंदर आपके दरवाजे पर डिलीवर कर दिया जाएगा।
पहले फास्टैग के लिए लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ती थी और काफी परेशान भी होना पड़ता था। इतना ही नहीं पहले कार्ड डिलीवर होने से लेकर उसके एक्टिवेट होने तक करीब एक हफ्ते का समय लगता था, जो अब मात्र 10 मिनट का हो गया है।
फास्टैग के होने से आप पूरे भारत में कहीं भी बड़े आसानी से यात्रा कर सकते हैं। इससे आपको बार-बार टोल टैक्स पर पैसे देने की जरूरत नहीं होती है और आपका समय की भी बचत होती है। इसके अलावा फास्टैग से टोल बूथ पर उतनी ही राशि कटती है, जितनी निर्धारित की जाती है, इसलिए किसी भी तरह की धोखाधड़ी का सामना भी आपको नहीं करना पड़ता है।
इसके अलावा फास्टैग का ट्रांजैक्शन भी इंक्रिप्टेड होता है, तो इसमें सुरक्षा में कमी की कोई बात नहीं रह जाती है।
अगर आप फास्टैगरिचार्ज कर रहे हैं या उसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको कैशबैक और डिस्काउंट जैसे कई ऑफर्स मिल जाते हैं जिनसे पैसों की बचत भी होती है। इसके अलावा फास्टैग का लेनदेन ऑनलाइन अपडेटेड होता है इसलिए अगर गलती से पैसे कट भी जाते हैं, तो उन्हें बड़ी आसानी से मंगवाया जा सकता है।
अब तो फास्टैग स्विगी इन्स्टामार्ट के अलावा बैंक, पेट्रोल पंप और टोल प्लाजा पर भी उपलब्ध रहते हैं।
स्विगी इन्स्टामार्ट के द्वारा उठाया गया यह कदम काफी हद तक बेहतर साबित हो सकता है और लोगों के द्वारा आसन प्रोसेस का इस्तेमाल करके 10 मिनट के अंदर फास्टैग कार्ड मंगाया जा सकता है। इससे लोगों के समय की बचत होगी और काम भी काफी ज्यादा आसान हो जाएगा। इसलिए स्विगी द्वारा उठाया गया यह कदम इन्स्टामार्ट के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
