Swiggy IPO Updates: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी के पब्लिक इश्यू को लेकर ताजा अपडेट है. कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर के पास IPO के लिए पेपर फाइल कर दिए हैं. जोमैटो के बाद इस सेगमेंट की स्विगी दूसरे कंपनी है, जोकि IPO लॉन्च करने जा रही है. SEBI के पास स्विगी ने 26 सितंबर को दस्तावेज जमा किए. इसके मुताबिक केवल फ्रेश शेयरों के जरिए कंपनी 3750 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके अलावा ऑफर फॉर सेल यानी OFS में 18.52 करोड़ इक्विटी शेयर जारी होंगे.
IPO में दिग्गज निवेशक बेचेंगे हिस्सेदारी
स्विगी, IPO से जुटाए फंड का इस्तेमाल बिजनेस ग्रोथ के लिए खर्च करेगी. इसके तहत फंड को क्विक कॉमर्स सेगमेंट के विस्तार और इसके इंफ्रा को मजबूत करने के लिए खर्च किया जाएगा. IPO में Accel, Coatue, Alpha Wave, Elevation, Norwest और Tencent जैसे इनवेस्टर्स स्टेक सेल करेंगे. इसके जरिए कंपनी में ओनरशिप को कम करेंगे. बताते चलें कि स्विगी में Prosus की 32% हिस्सेदारी है. सॉफ्टबैंक की 8%, Accel की 6 फीसदी स्टेक है. इन बड़े नामों के अलावा एलिवेशन कैपिटल, डीएसटी ग्लोबल, नॉरवेस्ट, टेनसेंट, कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी और सिंगापुर की GIC कंपनी प्रमुख स्टेकहोल्डर्स हैं, जोकि OFS में हिस्सा बिक्री कर सकते हैं.

स्विगी ने IPO के लिए तैयारियां पिछले साल नवंबर से शुरू की. कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जेफरीज इंडिया, एवेंडस कैपिटल, जेपी मॉर्गन इंडिया, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया और ICICI सिक्योरिटीज को IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर अपॉइंट किया गया है.
भारत में तेजी बढ़ रहा फूड डिलीवरी मार्केट
भारतीय फूड डिवीवरी मार्केट को लेकर आगे अच्छा आउटलुक है. एक अनुमान के मुताबिक साल 2030 तक यह 2 लाख करोड़ रुपए के पार निकल जाएगा. देश के फूड डिलीवरी मार्केट में 90% से ज्यादा की हिस्सेदारी स्विगी और जोमैटो के पास है. जोमैटो को मार्केट में साल 2021 में ही लिस्ट हो चुका है. अब स्विगी की बारी है. मीडिया सोर्सेज के मुताबिक स्विगी पर कुछ बैंकरों ने भरोसा जताया है, जोकि 10 से 13 अरब डॉलर की वैल्युएशंस के साथ लिस्ट हो सकती है.
स्विगी का फाइनेंशियल सुधरा
ज़ोमैटो से कई पैरामीटर पर पिछड़ने के बावजूद स्विगी के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में सुधार हुआ है. FY24 में स्विगी की आय FY23 के मुकाबले बढ़ा है. यह 8,265 करोड़ रुपए से 36% बढ़कर 11,247 करोड़ रुपए हो गया. इस दौरान बेहतर कॉस्ट मैनेजमेंट की वजह से घाटा भी कम हुआ है. यह 4,179 करोड़ रुपए से 44% घटकर 2,350 करोड़ रुपए हो गया. वहीं, गुरुग्राम बेस्ड ज़ोमैटो ने FY24 में 12,114 करोड़ रुपए की आय और 351 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दर्ज किया.
More From GoodReturns

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications