Swiggy Delivery News: देश की दिग्गज फूड डिलीवरी कंपनी यानी स्विगी अपने ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा लाई है. ये दूसरी बार है, जब स्विगी ने दिवाली का धमाकेदार तोहफा दिया है. फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले ही स्विगी ने दिल्ली-एनसीआर ( दिल्ली, गुड़गाँव और नोएडा) में फ्री डिलीवरी का ऐलान किया था.

स्विगी इंस्टामार्ट देश की बड़ी फूड डिलीवरी कंपनियों में से एक है. स्विगी 10 से 15 मिनट में ही जरूरत की सभी ग्रॉसरी आइटम डिलीवर कर देती है. अब कंपनी जल्द ही ऐसी सर्विस लाने वाला है. जिससे आप 10 मिनट में ही खाना भी डिलीवर कर सकते हैं. स्विगी इंस्टामार्ट ने अपने इस सर्विस को बोल्ट का नाम दिया है.
स्विगी की बोल्ट सर्विस पहले कुछ ही शहरों में शुरू की जाएगी.
स्विगी के सीईओ ने दी ये जानकारी
स्विगी के सीईओ रोहत कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर ये जानकारी दी है. की उनकी डिलीवरी ऐप स्विगी जल्द ही बोल्ट सर्विस लाने वाला है. इस सर्विस के तहत आपके पाका पकाया खाना 10 मिनट में मिल जाएगा.
देश की ज्यादातर डिलीवरी ऐप खाना डिलीवर करने में कम से कम 30 मिनट का समय लगाती है. ऐसे में स्विगी द्वारा किया गया ये ऐलान उनके कॉम्पिटिटर को बड़ा मुकाबला देने वाला है.
हम सभी जानते है कि त्योहार के समय सभी लोग तैयारी में व्यस्त रहते है. ऐसे में लोग ज्यादातर बाहर से खाना मंगाना ही पंसद करते हैं. इसलिए स्विगी द्वारा किया गया ये ऐलान उसे बड़ा फायदा दे सकता है. अब फटाफट जान लेते हैं कि स्विगी अपने बोल्ट सर्विस किन-किन शहरों में शुरू करने वाला है.
इन शहरों में शुरू होगी स्विगी की बोल्ट सर्विस
स्विगी के सीईओ ने अपनी पोस्ट पर कहा कि बोल्ट सर्विस के तहत आप अपना मनपसंद खाना 10 मिनट में ही डिलीवर करा सकेंगे. कंपनी ने ये तय किया है कि वे अपने ये सर्विस शुरूआती समय में पहले कुछ ही शहरों में शुरू करेगा. इन शहरों के नाम बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई, दिल्ली और पुणे होने वाले हैं. इन सभी शहरों को स्विगी की खास सर्विस मिलेगी.
इसके अलावा बाकी कई शहरों में स्विगी जल्द ही ये सर्विस शुरू कर देगी. इसके साथ ही फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले स्विगी ने फ्री डिलीवरी का ऐलान किया था. ये फ्री डिलीवरी 24x7 ओपन रहेगी.
स्विगी इन शहरों में देगी 24x7 फ्री डिलीवरी
स्विगी की इस फ्री डिलीवरी का इस्तेमाल कर आप घर सजाने के लिए सामान, किराने का सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने या फिर कुछ भी मांगा सकते हैं.
स्विगी ने अपनी इस फ्री डिलीवरी की शुरुआत दिल्ली- एनसीआर में शुरू की है. दिल्ली एनसीआर यानी दिल्ली, गुड़गाँव और नोएडा के लोग फ्री डिलीवरी का लुफ्त उठा सकते हैं. स्विगी ने बताया की दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग किसी भी समय स्विगी से ऑडर कर, फ्री डिलीवरी ले सकते हैं. स्विगी डिलीवरी ऐप के जरिए आपका सामन 10 से 15 मिनेट में डिलीवर हो जाता है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
