Group Ordering Feature on Swiggy and Zomato: रेस्टोरेंट में जाकर खाना खाने के बजाए आज कल हर व्यक्ति घर बैठे-बैठे रेस्टोरेंट से घर पर खाना मांगाकर खाना पसंद करता है। स्विगी और जोमैटो से आपने भी कई बार खाना ऑडर किया होगा। हाल ही में स्विगी और जोमैटो ने एक नया फीचर निकाला है। इस नए फीचर का नाम ग्रुप ऑर्डरिंग। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये फीचर इतना खास क्यों है और इससे आपको क्या फायदा होने वाला है।

क्या है Zomato और Swiggy का ग्रुप ऑर्डरिंग फीचर?
स्विगी और जोमैटो के ग्रुप ऑर्डरिंग फीचर से आप अपने-अपने फ़ोन से कार्ट में खाना रखकर एक साथ ऑर्डर दे सकते हैं। यानी अब किसी एक व्यक्ति को हर किसी से यह पूछने के लिए इधर-उधर जाना नहीं पड़ता कि वे क्या खाना चाहते हैं और हर किसी को अपनी पसंद की चीजें जोड़ने के लिए एक ही फ़ोन पास करने की ज़रूरत नहीं है। Swiggy ने कुछ दिनों पहले ही यह नया फीचर लॉन्च किया था और अब Zomato धीरे-धीरे इसे सभी ग्राहकों के लिए शुरू कर रहा है।
इस नए फीचर का ऐसे कर पाएंगे आप यूज
1.अपने फोन पर स्विगी या जोमैटो ऐप खोलें।
2. ऐप में ग्रुप ऑर्डरिंग ऑप्शन पर क्लिक करें। स्विगी पर, आप या तो एक क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं या एक लिंक जेनरेट कर सकते हैं जिसे आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा जोमैटो पर, बस अपने ग्रुप के साथ एक लिंक शेयर करें।
3. फिर एक बार लिंक जेनरेट हो जाने पर, इसे उन लोगों के साथ शेयर करें जिनके साथ आप ऑर्डर करना चाहते हैं। यह व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग ऐप या ईमेल के जरिए भी किया जा सकता है।
4. ग्रुप में हर व्यक्ति अब मेनू ब्राउज कर सकता है और अपने फोन से कार्ट में चीज को एड कर सकता है।
5. सभी जब आइटम्स कार्ट में जोड़ दें, तो रिव्यु करके कोई एक व्यक्ति पेमेंट कर दें।
जोमैटो के सीईओ ने शेयर की ये पोस्ट
जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने एक्स हैंडल पर 'ग्रुप ऑर्डरिंग' फीचर के बारे में भी जानकारी दी है। दीपिंदर गोयल ने बताया कि 'न्यू एक्साइटिंग वीकेंड अपडेट- ग्रुप ऑर्डरिंग अब ज़ोमैटो पर है! अब आप अपने दोस्तों के साथ एक लिंक साझा कर सकते हैं और हर कोई आसानी से कार्ट में जोड़ सकता है, जिससे एक साथ ऑर्डर करना तेज़ और आसान हो जाता है। अब हर किसी का ऑर्डर लेने के लिए फ़ोन को इधर-उधर घुमाने की जरूरत नहीं है। हम धीरे-धीरे इसे सभी ग्राहकों के लिए शुरू कर रहे हैं।'
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications