SwaRail SuperApp: रेल मंत्रालय ने सुपर ऐप को लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से अब ट्रेन के यात्रियों का काफी फायदा होने वाला है। रेल मंत्रालय के द्वारा स्वेरेल ऐप को लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से कई सारे यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग सर्विस मिल जाएंगी।

यह ऐप अपने बीटा लेवल में है, और इसे Google Play Store और Apple App Store दोनों पर डाउनलोड किया जा सकता है। रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) द्वारा विकसित, स्वारेल का फोकस भारतीय रेलवे की अलग-अलग सार्वजनिक-सामना सेवाओं को एकीकृत करके उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाना है।
स्वारेल ऐप से मिलेंगे ये सभी फायदे
स्वारेल आरक्षित और अनारक्षित बुकिंग के लिए एक इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म है। इसमें यात्रा की जानकारी प्रदान करने के लिए कई सेवाओं को एक साथ करता है। यूजर्स अनारक्षित और प्लेटफ़ॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं, ट्रेन की जानकारी हासिल कर सकते हैं, पार्सल और सामन की पूछताछ कर सकते हैं, ट्रेन और पीएनआर स्टेट्स को चेक कर सकते हैं, ट्रेनों में भोजन का ऑर्डर कर सकते हैं और रेल मदद के माध्यम से शिकायतों का प्रबंधन कर सकते हैं। इस ऐप में बायोमेट्रिक सर्टिफाइड और एम-पिन सहित कई लॉगिन ऑप्शन मिलते हैं जिससे ऑनबोर्डिंग भी अधिक आसान होती है।
ऐसे कर सकते हैं ऐप को डॉउनलोड
स्वारेल IRCTC RailConnect और UTS मोबाइल ऐप जैसे ऐप के मौजूदा यूजर्स अपने मौजूदा जानकारी के साथ लॉग इन कर सकते हैं। नए यूजर्स आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
रेल मंत्रालय ने ऐप को लॉन्च से पहले बीटा प्रोसेस में भाग लेने के लिए यूजर्स को आमंत्रित किया है। यूजर्स सुझावों और तकनीकी मुद्दों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए CRIS इस परीक्षण चरण की एक्टिव रूप से निगरानी कर रहा है। रेल मंत्रालय बीटा टेंस्टिग स्टेप के बाद स्वारेल की आधिकारिक रिलीज़ डेट की पूरी जानकारी देने की योजना बना रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
