SwaRail App Featuers in Hindi: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए यात्रा से जुड़े कामों को आसान बनाने के लिए एक सूपर ऐप लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम SwaRail है. यह ऐप यूजर्स को टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन के स्टेटस जानने और खाना ऑर्डर करने तक के सभी काम करने की फैसिलिटीज ऑफर करता है. सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिम की ओर से डेवलप SwaRail विभिन्न डिजिटल सर्विसेज को एक प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेट करता है. इससे कई ऐप्स की ज़रूरत खत्म हो जाती है.
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए सूपर ऐप
SwaRail मौजूदा समय में एंड्रॉइड यूजर्स के लिए Google Play Store पर उपलब्ध है. अब तक यह ऐप 100000 से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं. ऐप का मकसद विभिन्न रेलवे सर्विसेज को इंटीग्रेट करके यूजर्स एक्सपीरियंस को सुव्यवस्थित करना है. पैसेंजर्स अब इस सिंगल एप्लिकेशन के जरिए अपनी यात्रा को और बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं.
SwaRail का इस्तेमाल कैसे करें?
SwaRail का इस्तेमाल शुरू करने के लिए यूजर्स को Google Play Store से ऐप इंस्टॉल करना होगा. पहले SwaRail खोजें और इंस्टॉलेशन के साथ आगे बढ़ें. मौजूदा बीटा वर्जन य़ूजर्स अपने IRCTC Rail Connect या UTS क्रेडेंशियल का यूज करके लॉग इन कर सकते हैं. नए यूजर्स को मोबाइल नंबर, ईमेल और पासवर्ड सबमिट करके रजिस्ट्रेशन करना होगा.
रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर्स को एक सेफ लॉगिन विधि सेट करनी चाहिए. ऑप्शंस में MPIN सेट करना या फ़िंगरप्रिंट/फ़ेस आईडी पहचान का यूज करना शामिल है. गेस्ट पहुँच के लिए मोबाइल नंबर और OTP के साथ लॉग इन करना पर्याप्त है. पहले लॉगिन पर यदि UTS R-वॉलेट मौजूद है, तो R-वॉलेट ऑटोमेटेड रूप से बनाया या लिंक किया जाता है.
टिकट बुकिंग आसान हुई
SwaRail के ज़रिए टिकट बुक करना आसान है. होमपेज पर आरक्षित, अनारक्षित या प्लेटफ़ॉर्म टिकट ऑप्शंस में से चुनें. अपनी बुकिंग प्रॉसेस को आसानी से पूरा करने के लिए स्टेशन, तारीख और क्लास जैसी जानकारी भरें.

SwaRail कई ऐसी सर्विसेज ऑफर करती हैं, जो पैसेंजर्स की सुविधा को बढ़ाती हैं. यूजर्स पीएनआर स्टेटस की जाँच कर सकते हैं. आसानी से लाइव ट्रेन की आवाजाही को ट्रैक कर सकते हैं. ऐप में खाना ऑर्डर करने की सुविधा भी है. इसके अलावा रेल मदद के ज़रिए शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी है. साथ ही पैसेंजर्स सीधे ऐप के भीतर ही रिफंड रिक्वेस्ट भेज सकते हैं.


Click it and Unblock the Notifications