Suzlon Energy Share News: शेयर बाजार में आज 7 अगस्त को तूफानी तेजी देखने को मिल रही है. बाजार में चौतरफा खरीदारी हो रही है. बाजार की तेजी में चुनिंदा स्टॉक्स भी फोकस में है. ऐसा ही एक शेयर सुजलॉन एनर्जी का है, जोकि शुरुआती कारोबार में 5% तक उछल गया है. इससे पहले मंगलवार को कारोबारी सेशन के दौरान भाव 71 रुपए के पार भी पहुंचा. आज भी 70 रुपए के पास ट्रेड कर रहा है. दरअसल, शेयर में जोश भरने का काम एक पॉजिटिव खबर कर रही.
सुजलॉन एनर्जी को लेकर बड़ी खबर
सुजलॉन एनर्जी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि Renom Energy में बड़ी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी. इसके तहत सुजलॉन एनर्जी ने कंपनी में 76% अधिग्रहण करने का एलान किया है. ये अधिग्रहण 2 ट्रांजैक्शन में होगा. इसके तहत 400 करोड़ रुपए कैश में पहले ट्रांजैक्शन के तहत 51% हिस्सा अधिग्रहण करेगी. फिर बाकी बचे 25% हिस्सेदारी का अधिग्रहण अगले 18 महीने में किया जाएगा.

विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी ने बताया कि Renom Energy का अधिग्रहण कैश या शेयर स्वैप के जरिए हो सकता है. पहला ट्राजैंक्शन 784 करोड़ के वैल्युएशन पर अधिग्रहण होगा. जबकि ट्रांजैक्शन 1,040 करोड़ रुपए के वैल्युएशन पर होगी. FY25 की पहली तिमाही के बाद कंपनी के पास 1,100 करोड़ रुपए का कैश बैलेंस था. ये अधिग्रहण संजय घोणावत ग्रुप (SGG) से होगी.
क्या करती है रेनम एनर्जी?
Renom Energy, देश में मल्टी ब्रांड ऑपरेशंस और मेंटनेंस सर्विस (MBOMS) मुहैया करने वाली दिग्गज कंपनी है. जारी बयान के मुताबिक सभी कस्टमर सेगमेंट के तहत कंपनी के पास विंड में 1782 MW, सोलर में 148 MW और BOP में 572 MW एसेट के रखरखाव के साथ ये देश की दिग्गज कंपनी है. Renom Energy की मौजूदगी 7 राज्यों में है और 14 अलग-अलग तरह के टर्बाइन्स के मेंटनेंस का काम करती है.
सुजलॉन एनर्जी में जारी रहेगी तेजी
Suzlon Energy शेयर पर ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने ओवरवेट की स्ट्रैटेजी दी है. साथ ही शेयर पर 73.4 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है. बता दें कि शेयर को ट्रैक करने वाले 5 में से 3 एनालिस्ट बुलिश हैं. इसके तहत Buy रेटिंग दी है. वहीं, 2 एनलिस्ट्स ने Hold की रेटिंग दी. सुजलॉन एनर्जी का शेयर 2024 में अब तक 80% से ज्यादा की तेजी दिखा चुका है.
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर



Click it and Unblock the Notifications