
Huge rise in Suzlan Energy's stock: 3 दिन पहले तक 10 रुपये के नीचे ट्रेड करने वाला सुजलान इनर्जी का शेयर आज 14 रुपये के ऊपर बंद हुआ है। इस शेयर में केवल आज ही आज में 18 फीसदी से ज्यादा तेजी दर्ज की गई है।
काफी समय से सुजलान का शेयर नहीं चल रहा था। लेकिन ढेर सारे निवेशक ऐसे थे, जिन्हें इस शेयर पर काफी भरोसा था। जैसे ही कंपनी ट्रेक पर आई है, यही कारण है कि तेजी से रेट बढ़ने लगा है।
आज सुजलान का शेयर 14.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। यह 18.44 प्रतिशत की तेजी यानी 2.25 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ। आज इस शेयर का जहां न्यूनतम स्तर 12.50 रुपये का रहा, वहीं अधिकतम का स्तर 14.60 रुपये का रहा। इस शेयर पर वैसे 14.60 रुपये का आज अपर सर्किट भी था, जहां से यह वापस आया है।
वहीं अगर सुजलान का एक साल का उच्चतम और न्यूनतम स्तर देखा जाए तो इसमें बहुत ही अच्छी तेजी देखने को मिली है। एक साल में सुजलान का शेयर 5.90 रुपये से 14.60 रुपये पर आ गया है। यानी एक साल में ही इस शेयर ने पैसा डबल से ज्यादा कर दिया है।
वैसे सुजलान के शेयर में यह तेजी अचानक नहीं आई है। कंपनी को हाल ही में करीब 20,000 मेगावॉट के आर्डर मिले हैं। कंपनी विन्ड इनर्जी के क्षेत्र की दुनिया की जानीमानी कपंनी है। कपंनी को हाल ही में 17 देशों से 12647 विंड टर्बानइ लगाने का आदेश मिला है।
कंपनी के सीईओ जेपी चलसानी के अनुसार यह कंपनी को मिले एक साल में सबसे ज्यादा आर्डर हैं। इससे पहले कंपनी को 2019 में 1542 मेगावॉट के आर्डर मिले थे। इसके अलावा कंपनी की आर्डर बुक में 31 मार्च 2023 तक 652 मेगावॉट के आर्डर पहले से ही थे।

सुजलॉन को 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए 319.99 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। कंपनी को 1 साल पहले की इसी अवधि में 205.52 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। वहीं समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन से कुल आय घटकर 1,699.96 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 2,478.73 करोड़ रुपये थी।
सुजलान ने बताया है कि पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 2,887.29 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कंपनी ने कमाया है। 2021-22 में 176.55 करोड़ रुपये को शुद्ध घाटा हुआ था।
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

SGB निवेशकों की मौज: RBI ने तय किया ₹15,334 का रिडेम्पशन प्राइस, अगली विंडो की तारीख भी जानें

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?



Click it and Unblock the Notifications
