Suzlon Energy Share: सुजलॉन एनर्जी को लेकर ताजा अपडेट आया है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने एनर्जी स्टॉक पर ताजा रेटिंग दी है. ब्रोकरेज फर्म की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट में सुजलॉन एनर्जी के शेयर पर रेटिंग घटाई है. साथ ही टारगेट में भी बदलाव किया गया है. बताते चलें कि स्टॉक 2024 में अब तक निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है. शेयर BSE पर करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 81 रुपए के नीचे आ गया है.
मॉर्गन स्टेनली ने सुजलान एनर्जी के शेयर पर रेटिंग डाउनग्रेड किया है. इसके बाद सुजलॉन एनर्जी के शेयर में थोड़ी गिरावट आई है. दरअसल, ब्रोकरेज फर्म ने रेटिंग को 'ओवरवेट' से बदलकर 'इक्वलवेट' कर दिया है. साथ ही ब्रोकरेज फर्म ने विंड एनर्जी कंपनी के लिए टारगेट में भी बदलाल किया है. नए बदलाव के बाद शेयर पर टारगेट को 88 रुपए कर दिया है. पहले शेयर पर 73 रुपए का टारगेट दिया था.
दमदार रिटर्न से निवेशकों की तगड़ी कमाई
पिछले एक साल में सुजलॉन एनर्जी के शेयर का भाव 217 फीसदी बढ़ा है. जबकि इस दौरान निफ्टी ने 30 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस लिहाज से सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने निफ्टी को आउटपरफॉर्म किया है. सुजलॉन एनर्जी का शेयर पिछले 6 महीनों में 111% बढ़ा है, यानी निवेशकों का पैसा करीबन दोगुना हुआ है.

कंपनी का फंडामेंटल दमदार
मॉर्गन स्टेनली ने ताजा ब्रोकरेज रिपोर्ट में सुजलॉन की रिकॉर्ड-हाई ऑर्डर बुक पर फोकस किया है, जोकि करीब 5 गीगावाट है. यह भारत के बढ़ते विंड एनर्जी सेक्टर में अहम भूमिक में है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि थोड़े कंपिटीशन की वजह से सुजलॉन अपने मार्केट शेयर को 35 से 40 फीसदी तक बढ़ा सकता है. इसने FY25-30 से रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में नए ऑर्डर में 32 गीगावाट की मजबूत आमद का भी अनुमान लगाया है.
सुजलॉन एनर्जी, ने हाल ही में रेनोम का अधिग्रहण किया है, जिससे कंपनी को मल्टी-ब्रांड ओएंडएम कारोबार में एंट्री का मौका मिला है. इसमें नए ग्राहकों के जुड़ने से रेवेन्यू में बढ़त की उम्मीद है. हालांकि, स्टॉक में हाल ही में आई तेजी के बाद मॉर्गन स्टेनली अब सुजलॉन के रिस्क रिवॉर्ड बैलेंस को और भी अधिक समान मानता है.
पावर सेक्टर के इन स्टॉक्स पर रेटिंग बदला
मॉर्गन स्टेनली ने सेक्टर के अन्य स्टॉक टाटा पावर के शेयर पर रेटिंग और टारगेट को बदला है. रेटिंग को 'अंडरवेट' से अपग्रेड करके 'ओवरवेट' कर दिया है. साथ ही टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 577 रुपए कर दिया. इसके अलावा एनटीपीसी पर 'ओवरवेट' रेटिंग बनाए रखी है. जबकि टारगेट को बढ़ाकर 496 रुपए कर दिया, लेकिन पावर ग्रिड को 'इक्वलवेट' कर दिया, जिस पर टारगेट प्राइस को 296 रुपए से बढ़ाकर 362 रुपए कर दिया गया है.
सुजलॉन एनर्जी का कारोबार
सुजलॉन एनर्जी की शुरुआत 1995 में हुई, जोकि देश के रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में प्रमुख नाम है. इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में है. टर्बाइन बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनियों में शुमार है. ग्लोबल लेवल पर कंपनी की मजबूत मौजूदगी है. भारत में ये कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और इको-फ्रेंडली एनर्जी सॉल्युशंस पर काम कर रही. भारत के टर्बाइन मार्केट में सुजलॉन एनर्जी की हिस्सेदारी 32 फीसदी है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
