Suzlon Q2 Results: सुजलॉन एनर्जी ने कल यानी 2 नवंबर 2023 को वित्तीय परिणाम जारी किए थे। जैसे ही शेयर बाजार बंद होने के पहले वित्तीय परिणाम जारी हुए, सुजलॉन एनर्जी के शेयर में अपर सर्किट लग गया था। वहीं आज भी सुजलॉन एनर्जी के शेयर में अपर सर्किट लगा हुआ है। सुजलॉन एनर्जी का शेयर इस वक्त 34.25 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस वक्त इसमें 5 फीसदी यानी 1.60 रुपये की तेजी है। जहां तक वॉल्यूम की बात है तो आज सुजलॉन के शेयरों में भारी ट्रेडिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक करीब 70,146,697 शेयरों की खरीद बिक्री हो चुकी है। आइये जानते हैं कि इसके बाद अब सुजलॉन के शेयर का रेट कहां तक जा सकता है।
देश की सबसे बड़ी विंड पावर कंपनी सुजलॉन एनर्जी ने अपने वित्तीय परिणाम जारी कर दिए हैं। जुलाई से सितंबर 2023 तिमाही के नतीजे के अनुसार कंपनी को 102.29 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है। पिछले साल समान अवधि में कंपनी को 56.47 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था। इस तिमाही के दौरान कंपनी को 34.99 करोड़ का अप्रत्याशित नुकसान हुआ है, लेकिन इसके बाद भी कंपनी का मुनाफा करीब दो गुना हो गया है।

जानिए सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रिटर्न
- 1 माह के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 27.09 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- 3 माह के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 90.81 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- 1 साल के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 325.47 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- 3 साल के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 922.39 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
सुजलॉन एनर्जी के वित्तीय परिणाम में बताया गया है कि सितंबर 2023 तिमाही में रेवेन्यू 1417 करोड़ रुपये का रहा है। वहीं पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1430 करोड़ रुपये था। इसके अलावा सुजलॉन का कामकाजी मुनाफा यानी EBITDA 32.6 फीसदी बढ़कर 225 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। पिछले साल समान अविध में यह 169.7 करोड़ रुपये था। जहां तक EBITDA मार्जिन की बात है तो यह करीब 400 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 11.9 फीसदी से 15.9 फीसदी हो गया है।
सुजलॉन एनर्जी ने जानकारी दी है कि कंपनी अब कर्ज मुक्त है। कंपनी के प्रबंधन ने इस दौरान बताया है कि विंड टरबाइन के मौजूदा पोर्टफोलियो के लिए अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कंपनी की मौजूदा ऑर्डर बुक 1613 मेगावॉट की है। विंड एनर्जी में देश में कंपनी का मार्केट शेयर 33 फीसदी है।
च्वाइस ब्रोकिंग के सुमित बगाडिया ने सुजलॉन एनर्जी के शेयर का नया प्राइस टारगेट बताया है। सुमित बगाडिया के अनुसार सुजलॉन एनर्जी का शेयर 40 रुपये का स्तर टच कर सकता है। हालांकि सुमित का कहना है कि अगर किसी केा निवेश करना है तो 25 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ ही 40 रुपये के टारगेट के लिए सुजलॉन एनर्जी में निवेश करें।
नोट: यहां पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रिजल्ट और प्राइस टारगेट बताया जा रहा है। इसे निवेश की सलाह न समझे। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
