Suzlon Share: सुजलॉन एनर्जी का शेयर आज फिर से तेजी के साथ अपने एक साल के आई पर आ गया है। इस दौरान भी सुजलॉन एनर्जी के शेयर में भारी कारोबार हो रहा है। आज दोपहर में 1 बजे तक करीब 76,621,601 शेयर का कारोबार हो चुका है। एक साल में सुजलॉन एनर्जी का शेयर निवेशकों का पैसा 4 गुना से ज्यादा कर चुका है।
आज सुबह सुजलॉन एनर्जी का शेयर 42.90 रुपये के स्तर पर खुला। इसके तुरंत बाद ही सीधे 44 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। तब से यह लगभग इसी स्तर पर कारोबार कर रहा है। जहां तक सुजलॉन एनर्जी के शेयर की एक साल के उच्चतम और न्यूनतम स्तर की बात है तो न्यूनतम स्तर 6.95 रुपये का है। वहीं उच्चतम स्तर 44.00 रुपये का है।

सुजलॉन एनर्जी के शेयर में 5 प्रतिशत का लोअर और अपर सर्किट है। यानी एक दिन में सुजलॉन एनर्जी का शेयर इससे ज्यादा या कम नहीं हो सकता है। जहां तक सुजलॉन एनर्जी के शेयर की फेसवैल्यू की बात है तो यह 2 रुपये है। आज दोपहर में सुजलॉन एनर्जी की मार्केट कैप 59,746 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा सुजलॉन एनर्जी के शेयर की बुकवैल्यू 1 रुपये हो गई है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर का रिटर्न
- सुजलॉन एनर्जी का शेयर 1 हफ्ते में करीब 15.96 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
- सुजलॉन एनर्जी का शेयर 1 माह में करीब 48.98 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
- सुजलॉन एनर्जी का शेयर 3 माह में करीब 123.10 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
- सुजलॉन एनर्जी का शेयर 1 जनवरी 2023 से लेकर अभी तक करीब 314.62 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
- सुजलॉन एनर्जी का शेयर 1 साल में करीब 449.38 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
- सुजलॉन एनर्जी का शेयर 3 साल में करीब 1,072.00 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
यह भी पढ़ें: Suzlon पर सरकार मेहरबान, जानें अब कहां तक जाएगा रेट
सुजलॉन एनर्जी का रोज का वॉल्यूम
- कल का शेयर ट्रेडिंग वॉल्यूम 13 करोड़ शेयर का है।
- 1 हफ्ते का शेयर ट्रेडिंग वॉल्यूम 9 करोड़ शेयर रोज का है।
- 1 माह का शेयर ट्रेडिंग वॉल्यूम 11 करोड़ शेयर रोज का है।
बीते 15 नवंबर 2023 को सुजलॉन एनर्जी के शेयर को एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल कर लिया गया है। इस खबर पर जेएम फाइनेंशियल की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुजलॉन एनर्जी के शेयर में 18.6 करोड़ डॉलर का निवश आ सकता है। इससे शेयर के रेट में और तेजी बन सकती है। वही नुवामा की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके साथ ही संभावना है कि जनवरी 2024 से स्टॉक एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड ऑफ इंडिया की मिडकैप कैटेगरी में भी शामिल किया जा सकता है, जिससे स्टॉक में और निवेशक जुड़ सकते हैं। ऐसा होता है तो यह सुजलॉन एनर्जी के शेयर के लिए एक और अच्छी खबर होगी। इससे भी शेयर में निवेश बढ़ेगा।
नोट: यहां पर शेयर में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। यह शेयर के बारे में जानकारी है। कृपया निवेश का फैसला लेने के पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें। कोशिश करें कि यह वित्तीय सलाहकार सेबी से मान्यता प्राप्त जरूर हो। ऐसा करने से आपको उचित सलाह मिलेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
