Suzlon Energy Share: शेयर बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर गजब का एक्शन दिखा रहे. इसमें पावर सेक्टर का शेयर सुजलॉन एनर्जी का शेयर शामिल है. कमजोर बाजार में भी शेयर में 5% का अपर सर्किट लग गया है. शेयर ने पिछले एक साल शेयरहोल्डर्स को तगड़ा रिटर्न दिया है. क्योंकि सालभर की अवधि में शेयर 400% से ज्यादा चढ़ चुका है. आज 15 मई को स्टॉक में तेजी के लिए बड़ा ट्रिगर ग्लोबल है.
सुजलॉन एनर्जी में क्यों है तेजी?
सुजलॉन एनर्जी के शेयर में BSE पर करीब 4% की मजबूती दर्ज की जा रही. स्टॉक 41.70 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. जबकि 52-वीक हाई 50.72 रुपए का है, जोकि 2 फरवरी, 2024 को ही बना था. पिछले साल 16 मई को शेयर केवल 8.19 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा था.
आज गिरते बाजार में भी सुजलॉन एनर्जी के शेयर में मजबूती है. इसकी वजह MSCI रिव्यू से जुड़ा हुआ है. क्योंकि मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंडेक्स के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में सुजलॉन के शेयर का वेटेज बढ़ेगा. बता दें कि पिछले साल ही नवंबर में सुजलॉन एनर्जी को रिव्यू के बाद इंडेक्स में शामिल किया गया था. इसके साथ पेटिएम और इंडसइंड बैंक को भी इंडेक्स में जगह मिली थी.

MSCI के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में सुजलॉन एनर्जी के शेयर के वेटेज बढ़ने से कंपनी को फायदा मिलेगा. नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च का मानना है कि इंडेक्स में वेटेज बढ़ने से भारी निवेश आएगा, जोकि 114 करोड़ रुपए तक का हो सकता है. इसके तहत मौजूदा स्तरों से सुजलॉन एनर्जी के 28 मिलियन शेयरों की खरीदारी हो सकती है.
MSCI रिव्यू के क्या है मायने?
मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंडेक्स (MSCI) का उद्देश्य निवेशकों के मदद करने का है. इसके लिए कई इक्विटी इंडेक्स तैयार किए गए हैं. इसके तहत दुनियाभर में विकसित या उभरते हुए मार्केट समेत सबसे मजबूत स्टॉक्स को अलग-अलग इंडेक्स में शामिल किया जाता है. निवेशक इन्हीं इंडेक्स के टाइटल के आधार पर स्टॉक्स का आंकलन करते हैं. खास बात ये है कि इंडेक्स में शामिल स्टॉक्स को प्रदर्शन के आधार पर समय-समय पर रिव्यू किया जाता है. स्टॉक रिव्यू के आधार पर अपग्रेड या डाउनग्रेड किया जाता है.
Suzlon Energy Share History
सुजलॉन एनर्जी का शेयर BSE पर 5% के अपर सर्किट के साथ ट्रेड कर रहा. शेयर 42.19 रुपए के भाव पर है. शेयर पिछले 6 महीने से सुस्त कारोबार कर रहा है. इस दौरान निवेशकों को करीब 10 फीसदी का ही रिटर्न मिला. जबकि सालभर की अवधि में निवेशकों को 400% से ज्यादा का रिटर्न मिला है. 3 साल की अवधि में शेयर 700% से ज्यादा उछल चुका है. एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक सुजलॉन एनर्जी का कुल मार्केट कैप 57,394.69 करोड़ रुपए के आसपास है.
More From GoodReturns

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
