Suzlon Energy Share Price: शेयर बाजार में आज 9 जून को तेज हलचल देखने को मिल सकता है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर खबरों के दम पर फोकस में रहेगा. इसमें विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर भी शामिल हैं, जिसमें एक्शन देखने को मिल सकती है, क्योंकि सोमवार को कंपनी के लगभग 1300 करोड़ रुपए के शेयरों की ब्लॉक डील होने की संभावना है.
सुजलॉन एनर्जी में ब्लॉक डील संभव
सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के प्रमोटर तांती फैमिली एंड ट्रस्ट ब्लॉक डील के जरिए अपने हिस्से के 20 करोड़ शेयर बेचने की योजना बना रहे हैं. इससे पहले शुक्रवार को 6 जून को बीएसई पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 66.74 रुपए पर बंद हुए थे. हालांकि, इस महीने में कंपनी के शेयरों में 6% से ज्यादा की मजबूती आई है.
ब्लॉक डील का फ्लोर प्राइस!
रिपोर्ट के मुताबिक सुजलॉन के 20 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील 64.75 रुपए प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर होने वाली है. इस भाव के लिहाज से सुजलॉन एनर्जी के शेयरों की ब्लॉक डील ₹1,295 करोड़ की होगी. इस ब्लॉक डील के बाद कंपनी को आगे कोई भी शेयर बेचने के लिए कम से कम 180 दिनों तक इंतजार करना होगा, जो कि लॉक-इन पीरियड के तौर पर मान्य होगा.

सुजलॉन एनर्जी का शेयरहोल्डिंग पैटर्न
मार्च 2024 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक सुजलॉन में प्रमोटर्स की 13.25% हिस्सेदारी है, जबकि बाकी हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है. इसमें भारतीय म्यूचुअल फंड्स की 4.17% हिस्सेदारी है और 2 लाख रुपए तक के निवेश वाले 56 लाख से ज्यादा रिटेल इनवेस्टर्स की 25.12% हिस्सेदारी है. इसके अलावा 2 लाख रुपए से ज्यादा निवेश वाले 4096 रेजिडेंट इंडिविजुअल्स की 13.59% हिस्सेदारी है.
सुजलॉन शेयरों का परफॉर्मेंस
सुजलॉन एनर्जी के शेयर पिछले साल 12 सितंबर 2023 को 86.04 रुपए पर थे, जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल था. हालांकि, शेयरों की यह तेजी ज्यादा समय तक नहीं टिकी और इस उच्च स्तर से 7 महीने में ही 46.54% गिरकर 7 अप्रैल, 2024 को 46.00 रुपए के भाव पर आ गए, जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर था.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

आज बंद हो रहे हैं Annu Projects और Sumax IPO: 5 बजे की डेडलाइन से पहले कर लें ये जरूरी काम

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

ब्रेंट क्रूड में गिरावट से बाजार में हलचल! आज इन 8 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग के शानदार मौके

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications