Suzlon Energy Share Price: विंड एनर्जी सॉल्युशंस प्रोवाइडर सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड का शेयर फोकस में है. शेयरों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन 5% का अपर सर्किट लगा है. इसके चलते शेयर 84.29 रुपए के हाल के रिकॉर्ड लेवल के पास पहुंच गया है, जोकि शेयर ने 13 अगस्त को टच किया था. दरअसल, सुजलॉन एनर्जी का शेयर 9 सितंबर यानी सोमवार को मिले बड़े ऑर्डर के दम पर फोकस में है
सुजलॉन एनर्जी ने बाजार को दी जानकारी में इस हफ्ते की पहली तारीख को बताया कि कंपनी को NTPC ग्रीन एनर्जी से भारत का सबसे बड़ा रिन्युएबल एनर्जी ऑर्डर मिला है, जोकि करीब 1.17 गीगावॉट का है. इस बड़े ऑर्डर ने सुजलॉन की नेट ऑर्डर बुक को करीब 5 गीगावॉट के हाइएस्ट लेवल पर पहुंचा दिया है.
सुजलॉन एनर्जी का शेयर बना रॉकेट!
सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में दो दिन से तेजी है. इसके चलते रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) को 66 तक बढ़ा दिया है, जो 'ओवरबॉट' लिमिट के करीब है. बता दें कि 70 से ऊपर का RSI आमतौर पर संकेत देता है कि स्टॉक ओवरबॉट है. इसके अलावा मंगलवार को ब्लॉक डील में सुजलॉन एनर्जी के लगभग 0.3% इक्विटी या 3.7 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ. इन शेयरों का ट्रांजैक्शन 77 रुपए प्रति शेयर के भाव पर हुआ. यानी कुल ट्रांजैक्शन वैल्यू 272 करोड़ रुपए रहा.

एनलिस्ट्स का नजरिया
सुजलॉन एनर्जी को कवर करने वाले पांच एनलिस्ट्स में से तीन ने शेयर पर "BUY" रेटिंग दी है, जबकि दो ने शेयर को होल्ड करने की सलाह दी है. कंपनी के शेयर फिलहाल 5% अपर सर्किट में 81.95 रुपए पर बंद हैं. पिछले एक साल में सुजलॉन एनर्जी के शेयर की कीमत तीन गुनी से भी ज़्यादा बढ़ गई है, जोकि करीब 241% की बंपर तेजी दिखाई है. पिछले डेढ़ साल में शेयर करीब 800 फीसदी उछला है.
मैनेजमेंट की कमेंट्री
सुजलॉन ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे.पी. चालसानी ने हालिया ऑर्डर पर कहा कि यह भारत का सबसे बड़ा रिन्युएबल एनर्जी ऑर्डर है, यह परियोजना भविष्य में दोनों कंपनियों के बीच होने वाले ऐसे कई अन्य ऑर्डर्स में से पहली है.
स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश
ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने हाल ही में सुजलॉन एनर्जी के शेयर पर टारगेट बढ़ाया है, जिसे 70 रुपए से बढ़ाकर 80 रुपए कर दिया है. साथ ही 'ADD' रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज फर्म ने सुजलॉन का वैल्युएशन FY26 की अनुमानित आय 1.60 रुपए प्रति शेयर के 50 गुना पर किया है. ICICI सिक्योरिटीज ने कहा कि सुजलॉन अप्रैल 2022 में नॉन-कोर एसेट को बेच कर क्षमता बढ़ाने और अधिक ऑर्डर हासिल करने के लिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है.
सुजलॉन एनर्जी का कारोबार
सुजलॉन एनर्जी की शुरुआत 1995 में हुई, जोकि देश के रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में प्रमुख नाम है. इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में है. टर्बाइन बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनियों में शुमार है. ग्लोबल लेवल पर कंपनी की मजबूत मौजूदगी है. भारत में ये कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और इको-फ्रेंडली एनर्जी सॉल्युशंस पर काम कर रही. भारत के टर्बाइन मार्केट में सुजलॉन एनर्जी की हिस्सेदारी 32 फीसदी है.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
