Suzlon Energy Share Price: शेयर बाजार में मंगलवार, 19 नवंबर को जोरदार तेजी देखने को मिला. निफ्टी लगातार 7 दिनों की गिरावट के बाद आज हरे निशान में बंद हुआ है. बाजार की तेजी में चुनिंदा फोकस में रहे, जिसमें सुजलॉन एनर्जी का शेयर भी शामिल है. स्टॉक 5% का अपर सर्किट देखने को मिला, जोकि बीएसई पर 62.35 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ. यह स्टॉक 2 साल 670 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दे चुका है. अच्छी बात ये है कि सुजलॉन के शेयर में आगे भी तेजी का अनुमान है.
रेटिंग अपग्रेड से भागा स्टॉक
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली की ताजा रिपोर्ट के बाद सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में मंगलवार को तेजी देखी हई. क्योंकि ब्रोकरेज ने स्टॉक पर रेटिंग को अपग्रेड किया है. इसके तहत रेटिंग को ओवरवेट कर दिया है, जोकि पहले इक्वलवेट था. साथ ही शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 71 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.

निवेशकों को स्टॉक ने किया मालामाल
सुजलॉन एनर्जी का शेयर निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर है, क्योंकि स्टॉक ने गजब का रिटर्न दिया है. शेयर मार्च 2023 से सितंबर 2024 की अवधि में 913% की तेजी दिखाई है. हालांकि, बीच में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली भी दर्ज की गई. अक्टूबर में शेयर में 16% की अहम गिरावट रही, जोकि फरवरी 2023 के बाद सबसे बड़ी मंथली करेक्शन था. चालू इस महीने अब तकशेयर में 7% की और गिरावट आई है, जो इसे 86 रुपए के 52-वीक हाई से 27.65% नीचे फिसल गया है.
मॉर्गन स्टेनली का पॉजिटिव आउटलुक
मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि तेज गिरावट के चलते निवेशकों के लिए सुजलॉन में निवेश का मौका है. FY25 के लिए सुजलॉन की सेल्स वॉल्युम के पूर्वानुमान को 1.5 गीगावॉट के पहले के अनुमान से घटाकर 1.3 गीगावॉट करने के बावजूद, FY2025-2027 के लिए कुल सेल्स वॉल्युम को 7.15 गीगावॉट पर बरकरार रखा है. ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि सुजलॉन के पास 5.1 गीगावाट का पर्याप्त ऑर्डर बैकलॉग है, जिसे अगले 2 सालों में पूरा किए जाने की उम्मीद है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications