Suzlon Energy Share Next Target: शेयर बाजार में लगातार आज 29 जनवरी को लगातार दूसरे दिन खरीदारी देखने को मिल रही है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे. बाजार की हरियाली में नतीजों वाले शेयर फोकस में हैं, जिसमें विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी का शेयर भी शामिल है. शेयर दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. दमदार नतीजों के बूते सुजलॉन एनर्जी के शेयर में बाजार खुलते ही 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया है.
सुजलॉन एनर्जी में लगा अपर सर्किट
BSE पर सुजलॉन एनर्जी का शेयर 5 फीसदी की अपर सर्किट के साथ 52.76 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. शेयर में तेजी की वजह दमदार दिसंबर तिमाही के नतीजे हैं. अक्टूबर से दिसंबर के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 91 फीसदी बढकर 387 करोड़ रुपए हो गया, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 203 करोड़ रुपए था. आय में भी दमदार उछाल देखने को मिल रहा है. यह भी सालाना आधार पर 91 फीसदी बढ़कर 2969 करोड़ रुपए हो गई, जोकि पिछले साल की समान अवधि में 1553 करोड़ रुपए थी.
सुजलॉन एनर्जी की टोटल इनकम भी बढ़कर 3002 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA भी करीब दोगुना होकर 500 करोड़ रुपए हो गया. जबकि EBITDA मार्जिन तीसरी तिमाही में बढ़कर 16.8 फीसदी पर रहा. इस दौरान रिकॉर्ड 447 MW की डिलीवरी की. विंड टर्बाइन सेगमेंट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. इस सेगमेंट में आय लगभग दोगुना होकर 2336 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 1004 करोड़ रुपए थी.
सुजलॉन एनर्जी के शेयर पर ब्रोकरेज की राय
ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्युशनल इक्विटीज (Nuvama on Suzlon Energy Share) ने सुजलॉन एनर्जी के शेयर पर बुलिश रेटिंग दी है. मल्टीबैगर स्टॉक पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की रेटिंग दी है, जोकि पहले होल्ड की रेटिंग थी. शेयर पर अगले 12 महीने के लिहाज से 60 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर ने 12 सितंबर, 2024 को 86.04 रुपए का लेवल टच किया है. जोकि 52-वीक हाई लेवल भी है.

स्टॉक ने दिया 480% रिटर्न
सुजलॉन एनर्जी का शेयर जोरदार रिटर्न दिया है. स्टॉक फिलहाल 52-वीक हाई से करीब 42% तक फिसलकर रिकवरी दिखा रहा. सुजलॉन एनर्जी के शेयर का मार्केट कैप 56167 करोड़ रुपए है. इसका हैवी इलेक्ट्रिल इक्विपमेंट इंडस्ट्री की कंपनी का शेयर पिछले 6 महीने से सपाट ट्रेड कर रहा है. 1 साल की अवधि में भी रिटर्न स्थिर रहा है. हालांकि, 2 साल की अवधि में शेयर ने 452 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है. 3 साल में शेयर का भाव 372 फीसदी चढ़ा है.
सुजलॉन एनर्जी का शेयरहोल्डिंग पैटर्न
पिछली तिमाही में शेयरहोल्डिंग पैटर्न में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं. रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 23.55% से बढ़कर 24.49% हो गई. इस बीच म्यूचुअल फंड ने अपनी हिस्सेदारी 4.14% से थोड़ी बढ़कर 4.44% पर बनाए रखी. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की हिस्सेदारी 23.72% से मामूली गिरावट के साथ 22.88% हो गई. प्रमोटरों की हिस्सेदारी 13.25% पर बिना बदलाव रही.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications