Suzlon Energy Share: शेयर बाजार में आज 19 फरवरी को तेज एक्शन देखने को मिला. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगातार तीसरे कारोबारी दिन सपाट बंद हुए. बाजार की सुस्ती में मल्टीबैगर सुजलॉन एनर्जी का शेयर गजब का जोश दिखाया. स्टॉक में कारोबारी सेशन के दौरान 7% की तेजी देखने को मिली. BSE पर शेयर 54.16 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. स्टॉक कारोबारी सेशन में 55.35 रुपए का हाई बनाया. शेयर ने पिछले 2 साल में 500% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है.
सुजलॉन एनर्जी से जुड़ी क्या है खबर?
सुजलॉन एनर्जी का शेयर बुधवार को फोकस में रहा. पॉजिटिव खबर के चलते शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी ने बताया कि वह अपनी सब्सिडियरी कंपनियों की रीस्ट्रक्चरिंग कर रही. इसके तहत कंपनी की नीदरलैंड बेस्ड सब्सिडियरी कंपनियों एसई ब्लेड्स टेक्नोलॉजी बीवी (SBT) और एसईबीवी का मर्जर एई रोटर होल्डिंग्स बीवी (AERH) में हो गया है, जोकि सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (SIL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है. यह मर्जर 14 फरवरी, 2025 से प्रभावी हो गया है.
सुजलॉन एनर्जी पर DIIs ने जताया भरोसा
सुजलॉन एनर्जी का शेयर 19 फरवरी को जोरदार दिखाया. शेयर बीएसई पर करीब 7% की तेजी के साथ बंद हुआ, जोकि 54.16 रुपए पर है. शेयर ने 12 सितंबर 2024 को 86.04 रुपए का लेवल टच किया, जोकि 1 साल का हाइएस्ट लेवल है. वहीं, 14 मार्च 2024 को शेयर ने 1 साल का सबसे निचला स्तर 35.49 रुपए को छुआ था.

बीएसई पर सुजलॉन एनर्जी का कुल मार्केट कैप 73.9 हजार करोड़ रुपए है. 2 रुपए के फेस वैल्यू वाले शेयर का PE 154.74 रुपए है. 30 दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही में सुज़लॉन एनर्जी में घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने हिस्सेदारी बढ़ाई है, जोकि बढ़कर 9.3% हो गई है.
दिसंबर तिमाही में सुजलॉन का परफॉर्मेंस
FY2025 की तीसरी तिमाही में सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Q3 Results) की आय में 91% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई, जोकि अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 2,969 करोड़ रुपए की आय रही. यह 447 मेगावाट की रिकॉर्ड डिलीवरी की वजह से संभव हुआ. EBITDA दोगुना से ज्यादा बढ़कर करीब 500 करोड़ रुपए हो गया, जबकि मार्जिन में थोड़ा सुधार हुआ. सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Stock Price) ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में सुविधाओं का नवीनीकरण करके नई ब्लेड लाइनें जोड़ीं और क्षमता में बढ़ोतरी की. कंपनी के पास 1,107 करोड़ रुपए की नेट कैश स्थिति है. आने वाले सालों में 5.5 गीगावाट से ज्यादा ऑर्डर बुक के साथ मजबूत ग्रोथ की योजना है.
सुजलॉन एनर्जी का शेयर परफॉर्मेंस
सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने शेयरहोल्डर्स को धमाकेदार रिटर्न दिया है. इसके तहत शेयर ने तगड़ा परफॉर्म किया. स्टॉक 2 साल में 508% का रिटर्न दिया. 3 साल में निवेशकों को 479% का जोरदार रिटर्न दिया है. 5 साल में शेयर ने 2500% से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
