Suzlon Energy Share Price: शेयर बाजार में तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इसमें मल्टीबैगर सुजलॉन एनर्जी का शेयर भी शामिल है. शेयर में 20 महीनों के बाद सबसे बड़ी इंट्राडे तेजी दर्ज की जा रही है. जबकि स्टॉक मार्केट में लगातार बिकवाली से दबाव बना हुआ है.
सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में तेजी
सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में 7 मार्च को 9% की जोरदार तेजी देखी गई, जो 20 महीनों में सबसे बड़ी इंट्राडे तेजी है. स्टॉक लगातार 5 दिनों से ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जिससे हफ्तेभर में शेयर में 12% की बढ़त हुई है. इससे पहले जुलाई 2024 के इतनी बड़ी इंट्राडे तेजी देखी गई थी.
आज शुक्रवार को कारोबार के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर NSE पर 56.94 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए, जो 5.26% बढ़ा. अंत में शेयर 54.84 रुपए पर बंद हुए.
लगातार मिल रहा ऑर्डर
सुजलॉन एनर्जी ने जिंदल ग्रीन विंड 1 प्राइवेट लिमिटेड से अपना तीसरा ऑर्डर हासिल किया, जो अब तक का उसका सबसे बड़ा कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ऑर्डर है. इस नए ऑर्डर ने सुजलॉन की ऑर्डर बुक को अभूतपूर्व 5.9 गीगावाट (GW) तक बढ़ा दिया है। मार्च तिमाही तक सुजलॉन एनर्जी में 54.1 लाख छोटे रिटेल निवेशक हैं, जिनकी कुल हिस्सेदारी 24.5% है.

काफी सस्ता मिल रहा शेयर!
सुजलॉन एनर्जी का शेयर हाल ही में 86 रुपए के अपने हाइएस्ट लेवल से 36% नीचे कारोबार करने के बावजूद ब्रोकरेज फर्म सुजलॉन को एक होप फुल लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट के रूप में देखते हैं. CNBC TV18 की रिपोर्ट के मुकाबिक इन्वेस्टेक ने हाल ही में 70 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ सुजलॉन के शेयर खरीदने की राय दी है.
ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2024-27 तक आय में 55% की CAGR का अनुमान लगाया है. इसी दौरान 66% के प्रॉफिट CAGR का अनुमान लगाया है.
आगे तेजी दिखाएगा सुजलॉन एनर्जी
सुजलॉन एनर्जी का इक्विटी पर रिटर्न (RoE) FY27 तक 32% तक पहुंचने की उम्मीद है. फिलहाल 7 एनलिस्ट्स सुजलॉन एनर्जी को कवर करते हैं, उनमें से 6 ने "खरीदें" रेटिंग जारी की है, जबकि एक ने "होल्ड" का सलाह दी है. स्टॉक का टारगेट प्राइस 60 रुपए से 82 रुपए तक कर दिया है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications