Suzlon Energy Share Price: शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी का शेयर फोकस में है. शेयर नए शिखर पर कारोबार कर रहा है. साथ ही BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 1.1 लाख करोड़ रुपए के पार निकल गया है. एनर्जी स्टॉक में लगातार तेजी दर्ज की जा रही. अब कंपनी से जुड़ी एक और अपडेट आया है. कंपनी ने निवेशकों को मेल भेजकर नए अपडेट की जानकारी दी है.
सुजलॉन एनर्जी को लेकर आया ताजा अपडेट
सुजलॉन एनर्जी ने शेयरधारकों को एक मेल किया है. इसमें कंपनी ने ई-वोटिंग और सालाना बैठक को लेकर अहम जानकारी दी है. बता दें कि सुजलॉन एनर्जी की 29वीं AGM 10 सितंबर यानी मंगलवार को होगी. ये मीटिंग सुबह 11 बजे होगी. शेयरहोल्डर्स को भेजे मेल में कंपनी ने बताया कि वोटिंग राइट्स कंपनी के शेयरों की संख्या के अनुसार ही होंगे. जबकि ई-वोटिंग के लिए कट ऑफ तारीख 3 सितंबर 2024 होगी. रिमोट ई-वोटिंग का प्रॉसेस 7 सितंबर शनिवार को शुरू होगी, जोकि सोमवार 9 सितंबर को बंद हो जाएगी. शेयर BSE पर 14 अगस्त को 76.78 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
सुजलॉन एनर्जी पर नया टारगेट
घरेलू ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher) ने सुजलॉन एनर्जी को लेकर कहा कि डेली चार्ट पर हायर लो फॉर्मेशन पैटर्न के साथ अच्छी पोजिशन पर है. ऐसे में शेयर आगे 82 रुपए और 98 रुपए तक जा सकता है. स्टॉक पर नीयर टर्म के लिए 71 रुपए का स्टॉप लॉस बरकरार रखा है. अन्य ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने शेयर पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है.
नए शिखर पर सुजलॉन एनर्जी का शेयर
सुजलॉन एनर्जी का शेयर BSE पर बुधवार यानी 14 अगस्त को 5 फीसदी गिरकर 76.78 रुपए पर बंद हुआ है. शेयर 13 अगस्त को 84.40 रुपए के भाव पहुंचा था, जोकि 52-वीक हाई भी है. शेयर बीते 1 महीने में 40 फीसदी की तेजी दिखा चुका है. 3 महीने में शेयर 90 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है. 1 साल में सुजलॉन एनर्जी का शेयर करीब 300 फीसदी उछल चुका है. शेयर का मार्केट कैप 14 अगस्त को बाजार बंद होने के बाद 1.04 लाख करोड़ रुपए था.

सुजलॉन एनर्जी का कारोबार
सुजलॉन एनर्जी की शुरुआत 1995 में हुई, जोकि देश के रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में प्रमुख नाम है. इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में है. टर्बाइन बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनियों में शुमार है. ग्लोबल लेवल पर कंपनी की मजबूत मौजूदगी है. भारत में ये कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और इको-फ्रेंडली एनर्जी सॉल्युशंस पर काम कर रही. भारत के टर्बाइन मार्केट में सुजलॉन एनर्जी की हिस्सेदारी 32 फीसदी है.
More From GoodReturns

IPO में पैसा लगाने की जल्दी? अलॉटमेंट का गणित और डेडलाइन जरूर जान लें

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा



Click it and Unblock the Notifications