Suzlon Energy Share: शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में नतीजों वाले शेयर फोकस में हैं. कंपनियों के मार्च तिमाही में परफॉर्मेंस के आधार पर शेयरों में एक्शन है. हालांकि, कुछ शेयर नतीजों से पहले ही जोश दिखा रहे हैं. इसमें विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी और मल्टीबैगर शेयर सुजलॉन एनर्जी भी शामिल हैं. शेयर आज सोमवार को करीब 6% की बढ़त के साथ 65.94 रुपए तक पहुंचा. यह 5 महीने का सबसे हाई लेवल भी है. फिलहाल शेयर BSE पर 64 रुपए के लेवल पर कारोबार कर रहा है. दरअसल, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 29 मई को मीटिंग है, जिसमें मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए जाएंगे.
दमदार Q4 परफॉर्मेंस के अनुमान से भाग शेयर
जनवरी से मार्च के दौरान दमदार फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की उम्मीद से सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में जोश देखने को मिल रहा. क्योंकि दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी ने मार्च तिमाही को लेकर दमदार कमेंट्री की थी. इसमें कंपनी ने अनुमान जताया था कि मार्च तिमाही में दमदार परफॉर्मेंस रहेगा. साथ ही एग्जीक्युशन दिसंबर तिमाही के 447MW के मुकाबले अच्छा रहेगा. बता दें कि FY25 के पहले 9 महीने में कंपनी का एग्जीक्युशन 977MW रहा था.
अच्छी है सुजलॉन एनर्जी का ऑर्डरबुक
एक्सचेंज को दी जानकारी में सुजलॉन एनर्जी ने बताया था कि मार्च के अंत तक ऑर्डरबुक 5,622 MW की रही. हाल ही में कंपनी ने नवरत्न PSU भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के लिए 50-50MW का विंड फार्म प्रोजेक्ट हासिल किया था. इसके अलावा अप्रैल में Sunsure Energy से 100.8MW और NTPC ग्रीन एनर्जी से 378MW का ऑर्डर हासिल किया.

सुजलॉन एनजर्जी के शेयरों में जोश
Q4 नतीजों से पहले सुजलॉन एनर्जी में जोश देखने को मिल रहा. शेयरों में करीब 3% की तेजी दर्ज की जा रही, जोकि 64.04 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है. पिछले साल 12 सितंबर को शेयर ने 86.04 रुपए का लेवल टच किया, जोकि 52-वीक हाई है. जबकि 28 मई 2024 को शेयर ने 52 हफ्तों का निचला स्तर 43.50 रुपए छुआ. शेयर ने 1 साल में करीब 40% का रिटर्न दे चुका है. 2 साल में स्टॉक का रिटर्न 540% से ज्यादा का है. 3 साल में मल्टीबैगर शेयर ने निवेशकों को करीब 800% का रिटर्न दिया है. जबकि 5 साल में स्टॉक का भाव 2450% उछला है.
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
