Suzlon Energy Q2 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजा जारी कर रही. इस कड़ी में विंड एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी ने भी सितंबर तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का मुनाफा दूसरी तिमाही में दोगुना हो चुका है. आय भी 2000 करोड़ रुपए के पार निकल चुका है. बताते चलें कि नतीजे जारी करने से पहले शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 70.85 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
सुजलॉन एनर्जी ने जारी किए धमाकेदार नतीजे
सुजलॉन एनर्जी ने सितंबर तिमाही के नतीजों की जानकारी सोमवार को एक्सचेंज को दी. इसके मुताबिक जुलाई से सितंबर के दौरान नेट प्रॉफिट 200 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 102 करोड़ रुपए था. आय में भी 48 फीसदी की जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई. FY25 की दूसरी तिमाही में आय 2103 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले 1421 करोड़ रुपए थी.
विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी ने बाजार को बताया कि ऑपरेटिंग प्रॉफिट 31.3 फीसदी बढ़कर 293.7 करोड़ रुपए पर पहुंच गई. जबकि मार्जिन में सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की जा रही. यह 13.97 फीसदी पर था.
ऑल टाइम हाई पर ऑर्डरबुक
सुजलॉन ने बताया कि मौजूदा ऑर्डरबुक ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है, जोकि 5.1GW पर पहुंच गया है. इस तिमाही के दौरान डिलीवरी 256 MW रही, जोकि जून तिमाही के 274 MW के मुकाबले कम है. लेकिन पिछले साल की समान तिमाही के 132 MW के मुकाबले दोगुना है.
एक्सचेंज को दी जानकारी में सुजलॉन एनर्जी ने बताया कि तिमाही के दौरान कंपनी ने भारत का सबसे बड़ा विंड एनर्जी ऑर्डर साइन किया. यह ऑर्डर एनटीपीस ग्रीन एनर्जी से 1,166 MW का रहा. बताते चले कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ को मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल गई है. यह जल्द की लॉन्च होने वाली है.

सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने पैसा किया डबल
विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी का शेयर 2024 में अब तक 84 फीसदी की तेजी दिखा चुका है. यह 1 साल की अवधि में करीब 120 फीसदी की उछाल दिखा चुका है. 2 साल में 770 फीसदी की तेजी दिखा चुका है. 3 साल में स्टॉक प्राइस 1050 फीसदी उछल चुका है. करीब 96500 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर ने 12 सितंबर को 86 रुपए का 52-वीक हाई टच किया.
सुजलॉन एनर्जी का कारोबार
सुजलॉन एनर्जी की शुरुआत 1995 में हुई, जोकि देश के रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में प्रमुख नाम है. इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में है. टर्बाइन बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनियों में शुमार है. ग्लोबल लेवल पर कंपनी की मजबूत मौजूदगी है. भारत में ये कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और इको-फ्रेंडली एनर्जी सॉल्युशंस पर काम कर रही. भारत के टर्बाइन मार्केट में सुजलॉन एनर्जी की हिस्सेदारी 32 फीसदी है.
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications