Suzlon Energy got a big order: लगातार शानदार रिटर्न दे रही सुजलॉन एनर्जी कंपनी को एक और बड़ा ऑर्डर मिला है। यही कारण है कि आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद भी सुजलॉन एनर्जी का शेयर 45 पैसे की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है।
देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी को ग्लोबल रिन्यूएबल पावर प्रॉड्यूसर ब्राइटनाइट से एक बड़ा और नया ऑर्डर मिला है। यह 100 मेगावाट को-लोकेटेड विंड-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट है, जिसमें 29.4 मेगावाट विंड इंस्टॉल्ड कैपिसिटी की स्थापना करनी है। इसके अलावा महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में हाइब्रिड लेटिस ट्यूबलर (HLT) टावर और 2.1 मेगावाट की रेटेड क्षमता के साथ अपने S120-140 मीटर विंड टरबाइन जेनरेटर (WTG) की 14 इकाइयां भी स्थापित करनी हैं।

इस प्रोजेक्ट के अप्रैल 2024 से चरणबद्ध तरीके से शुरू होने की उम्मीद है। सुजलॉन एनर्जी आपूर्ति, स्थापना और कमीशनिंग के स्कोप के साथ इस प्रोजेक्ट को पूरा करेगा। इसके अतिरिक्त, सुजलॉन एनर्जी पोस्ट-कमीशनिंग ऑपरेशन और रखरखाव सेवाएं भी देगा। सुजलॉन एनर्जी विंड टरबाइन जेनरेटर और उससे जुड़े उपकरणों निर्माण में देश और दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों है।
सुजलॉन एनर्जी का शेयर लगातार शानदार रिटर्न दे रहा है। एक साल के दौरान सुजलॉन एनर्जी का शेयर 6.60 रुपये से 27.05 रुपये के स्तर पर आ गया है। यानी अगर किसी ने बीते 1 साल के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर को न्यूनतम पर खरीदा होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त चार गुना बढ़ चुकी है।
आज इस खबर के बाद सुजलॉन एनर्जी के शेयर में भारी कारोबार हुआ है। आज एनएसई में सुजलॉन एनर्जी के 95,275,738 शेयरों का कारोबार हुआ। वहीं बीएसई पर 10,115,691 शेयरों का कारोबार हुआ।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर में इस तेजी के चलते कंपनी की मार्केट कैप बढ़कर 31,184 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के शेयर की फेसवैल्यू इस वक्त 2 रुपये है।
नोट: यहां पर शेयर और कंपनी के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?



Click it and Unblock the Notifications
