Suzlon Energy got a big order: सुजलॉन एनर्जी का शेयर आज फिर तेजी में है। आज सुजलॉन एनर्जी के शेयर में करीब 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। इस तेजी का मुख्य कारण कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिलना है।
आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर 18.10 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 75 पैसे की तेजी है। आज इस शेयर ने जहां न्यूनतम का स्तर 17.05 रुपये का बनाया है, तो वही अधिकतम का स्तर 18.20 रुपये का बनाया है। इस शेयर का 1 साल का लो 5.90 रुपये और हाई का स्तर 18.45 रुपये का है।

इस देश का सबसे ज्यादा चर्चित और ट्रेड किया जाने वाला शेयर सुजलॉन एनर्जी का बना हुआ है। इस शेयर ने निवेशकों का पैसा 3 महीने में ही डबल से ज्यादा कर दिया है।
देश की सबसे बड़ी विंड एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी को केपी समूह की कंपनी से 47.6 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजना स्थापित करने का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने आज जैसे ही यह घोषणा की उसके शेयर में भारी तेजी आ गई है। सुजलॉन एनर्जी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि यह परियोजना गुजरात में भरूच जिले के वागरा में स्थापित की जाएगी, इसके 2024 में चालू होने की उम्मीद है।
सुजलॉन समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेपी चलसानी ने बताया है कि इस विंड पॉवर परियोजना से उत्पन्न बिजली वाणिज्यिक और औद्योगिक आपूर्ति में लाई जाएगी। देश में कुल इंस्टॉलेशन के आधार पर सुजलॉन एनर्जी ने भारत में करीब 33 प्रतिशत का बाजार हासिल कर लिया है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बताया कि वैश्विक स्तर पर इसकी परिचालन पवन ऊर्जा क्षमता 20,000 मेगावाट हो गई है। कंपनी की यह क्षमता अपनी प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले काफी ज्यादा है। ईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि कंपनी की मिला यह बड़ा आर्डर अच्छा संकेत है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने यह भी कहा है कि सुजलॉन एनर्जी ने अपने लोन पुनर्गठन करके और राइट्स इश्यू के माध्यम से धन जुटाकर काम काफी आसान कर लिया है। इससे वित्त वर्ष 2024 से आय में तेज बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसीलिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने ने सुजलॉन एनर्जी के शेयर में 'खरीद' रेटिंग और 22 रुपये प्रति शेयर का प्राइस टारगेट तय किया है।
जहां तक रिटर्न की बात है तो 1 महीने में सुजलॉन एनर्जी का शेयर करीब 29.29 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। वहीं 3 महीने में शेयर करीब 122.09 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। इसके अलावा 1 साल में करीब 170.15 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। वहीं अगर 3 साल का रिटर्न देखा जाए तो यह 251.46 प्रतिशत का रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
